कोरबा. कोरबा-चांपा मार्ग पर बसे ग्राम उरगा स्थित हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी के अंतिम छोर में मकान में अवैध रूप से कब्जा की शिकायत तहसीलदार से की गयी। इसका जानकारी मिलने पर तहसीलदार यहां मकान को कब्जा मुक्त करने के लिए पहुंचे। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दो मकान में अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने की शिकायत हाउसिंग बोर्ड प्रबंधन की ओर से की गई थी।
आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की उक्त मकान क्रमांक 102 पर एक दंपत्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। वह ग्राम कुकरीचोली में ढाबा संचालक है। मकान में कब्जा की शिकायत पर कोरबा तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय और नायब तहसीलदार किशोर शर्मा सहित टीम उरगा पुलिस के साथ जब कार्यवाही के लिए पहुंची तो उक्त दंपत्ति भाग चुके थे। मकान के भीतर घुसने पर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गई क्योंकि वहां अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के समान भी मिले।
गैस चूल्हे पर चढ़ी हुई बड़ी सी हांडी मिली जिसमें बड़े पैमाने पर महुआ पास भरा हुआ था। पास में ही खाली बोतलें मिली। यहीं से महुआ शराब बनाकर अवैध रूप से बेचे जाने का भी पता चला। मौके पर किसी के नहीं मिलने से उक्त सामग्रियों की जप्ती बनवाने के साथ महुआ पास को नष्ट कराया गया। कमरे को सील करने की कार्यवाही की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


