Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लू के थपेड़ों से बेहाल छत्तीसगढ़, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 26, 2026

    Strait of Hormuz के पास अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा तनाव, सीजफायर वार्ता पर असर की आशंका

    May 26, 2026

    26 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातक शेयर मार्केट में बड़ा रिस्क लेने से बचें, जानिए अपना राशिफल …

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Strait of Hormuz के पास अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा तनाव, सीजफायर वार्ता पर असर की आशंका
    Featured

    Strait of Hormuz के पास अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा तनाव, सीजफायर वार्ता पर असर की आशंका

    News EditorBy News EditorMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच मंगलवार को एक बार फिर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने Strait of Hormuz के पास कथित तौर पर बारूदी सुरंग बिछा रही ईरानी बोट्स को निशाना बनाते हुए सैन्य कार्रवाई की। इसके साथ ही बंदर अब्बास पोर्ट के समीप स्थित एक सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया गया।

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हमला आत्मरक्षा के तहत किया गया। सेंटकाम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।

    अमेरिकी सेना का आरोप है कि होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात और अमेरिकी नौसैनिक जहाजों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी। हालांकि हॉकिन्स ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका सीजफायर वार्ता के दौरान संयम बरत रहा है और क्षेत्र में बड़े सैन्य टकराव से बचना चाहता है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस सैन्य कार्रवाई से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता की गति कुछ समय के लिए धीमी पड़ सकती है, लेकिन फिलहाल बातचीत पूरी तरह टूटने के संकेत नहीं हैं। कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है।

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

    1. ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे ट्रम्प
    अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि वे ईरान के साथ पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama के कार्यकाल जैसी परमाणु डील नहीं करेंगे। ट्रम्प ने साफ कहा कि “या तो अच्छा समझौता होगा या फिर कोई समझौता नहीं होगा।”

    2. दोहा वार्ता में होर्मुज और यूरेनियम सबसे अहम मुद्दे
    ईरान के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल की कतर यात्रा के दौरान होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम का मुद्दा सबसे अहम बना हुआ है। इसके अलावा ईरान की विदेशों में फ्रीज संपत्तियों को जारी करने पर भी चर्चा चल रही है।

    3. समझौते पर नहीं हो सके हस्ताक्षर
    अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते पर अब तक हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों देश सीजफायर बढ़ाने और होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने पर सहमत हो सकते हैं।

    4. सुप्रीम लीडर की मंजूरी जरूरी
    ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने कहा कि देश में कोई भी बड़ा फैसला सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना नहीं लिया जाएगा। इससे साफ संकेत मिला है कि वार्ता का अंतिम निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व के हाथ में ही रहेगा।

    5. हिजबुल्लाह को फिर मिला ईरान का समर्थन
    ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने लेबनान और Hezbollah के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल के खिलाफ लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ खड़ा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    लू के थपेड़ों से बेहाल छत्तीसगढ़, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 26, 2026

    26 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातक शेयर मार्केट में बड़ा रिस्क लेने से बचें, जानिए अपना राशिफल …

    May 26, 2026

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    लू के थपेड़ों से बेहाल छत्तीसगढ़, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 26, 2026

    Strait of Hormuz के पास अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा तनाव, सीजफायर वार्ता पर असर की आशंका

    May 26, 2026

    26 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातक शेयर मार्केट में बड़ा रिस्क लेने से बचें, जानिए अपना राशिफल …

    May 26, 2026

    CG NEWS : दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.