Thursday, October 23, 2025

महिला से छेडछाड करने वाला फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.02.2025 दोपहर पीड़िता घर मे अकेली थी तभी आरोपी मनोज साहू उर्फ पोटू के द्वारा घर में घुसकर बेइज्जत करने के नियत से छेडछाड किये जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 74,351(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था

⏩ महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी मनोज साहू उर्फ पोटू निवासी किरारी को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.03.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि डी.एल बरेठ,आरक्षक बृजपाल बर्मन, ओमकार मरावी, महिला आरक्षक रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -