संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण की प्रार्थिया द्वारा दिनांक 06.12.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 15 साल 09 माह की अपने निवास स्थान से प्रातः करीब 04.00 से 05.00 बजे के मध्य घर से बिना बताये कही चली गयी थी खोजबीन करने पर कोई जानकारी नही मिली परिजनो को संदेह था कि उसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपराध करने की नियत से अपहरण कर ले गया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला नाबालिक बालिका के उपर घटित अपराध का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्री सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर थाना हसौद से निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी हसौद, प्र.आर. संजय शर्मा, सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर. राजेन्द्र कुर्रे की टीम गठित कर आवश्यक आसूचना संकलन कर एवं सायबर सेल सक्ती से संदिग्ध के मोबाईल नंबर को ट्रेस करते हुए अज्ञात आरोपी की लगातार लोकेशन लेकर पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी अपहृता को अपहरण कर लगातार अपने लोकेशन को तब्दील करते हुए पुलिस को गुमराह कर ट्रेन से अपहृता को दीगर प्रांत दिल्ली लेकर जा रहा था, जिसकी पुलिस अधीक्षक सक्ति श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाव,जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. से समन्वय स्थापित करते हुए 18 घंटे के अंदर आरोपी ताहीद आलम को कामठी रेल्वे स्टेशन महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। आरोपी ताहीद आलम पिता शेर मोह. अंसारी उम्र 20 साल साकिन कोपा थाना कोपा जिला छपरा (बिहार) को दिनांक 08.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार पटेल थाना प्रभारी हसौद, निरीक्षक अमित सिंह सायबर सेल प्रभारी, प्र.आर. संजय शर्मा, प्र.आर. सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर. राजेन्द्र कुर्रे का विशेष योगदान रहा है।



