प्रार्थी दुर्गेश सिंह निवासी जगमहंत थाना नवागढ़ द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 07.08.2025 को वह अपने गांव के पहचान साथी से मिलने गया था। रात्रि करीबन 10:30 बजे वापस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी चंडी सिंह और उसके अन्य साथी द्वारा अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट कर पर्स को लूट लिए पर्स में 2000/₹, ATM, पेन कार्ड, आधार कार्ड रखा था। सामने जेब में रखे 300₹ को लूटने का प्रयास कर रहा था तभी बोधन कश्यप को आता देख वहां से भाग गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 327/25 धारा 309(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी चंडी सिंह को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया जाकर लुट के रकम 2000/रुपए और एटीएम कार्ड पैन कार्ड, आधार कार्ड को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, ASI संतोष केरकेट्टा, आर. रमेश भारद्वाज, राजू कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



