Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बस में लग गई आग और नहीं खुला इमरजेंसी गेट… दो बच्चों समेत 5 की मौत
    Chhattisgarh

    बस में लग गई आग और नहीं खुला इमरजेंसी गेट… दो बच्चों समेत 5 की मौत

    News EditorBy News EditorMay 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में किसान पथ पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो बच्‍चों समेत पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई है. यह बस बिहार से दिल्‍ली जा रही थी, लेकिन लखनऊ में इस बस में अचानक आग लग गई. बस में 80 लोग सवार थे. घटना आज सुबह 5 बजे की घटना है.

    बस में आग लगने की सूचना मिलने के मौके पर दमकल विभाग की गाडि़यां और पुलिस पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला. इस वजह से पीछे बैठे लोग फंस गए. वह समय रहते बस से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई.

    Latest and Breaking News on NDTV

    आखिर बस में आग क्‍यों और कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन पुलिस ने बताया कि बस में पांच-पांच किलो के सात गैस सिलेंडर थे. हालांकि, कोई भी सिलेंडर फटा नहीं. तो ऐसा नहीं कहा जा सकता कि गैस सिलेंडर के फटने से बस में आग लगी. पुलिस का कहना कि जांच करने के बाद पता चल पाएंगा कि आखिर आग लगने का कारण क्‍या रहा.

    अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गयी. उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरूष की मौत हो गयी. वर्मा ने बताया कि आग लगने के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए वहीं बस में सवार यात्रियों को पुलिस और जनता की मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला गया.

    एसीपी ने बताया कि यात्रियों के अनुसार बस में करीब 80 से 90 यात्री थे. बस से पांच शव बरामद हुये हैं, वहीं हादसे में कुछ लोग मामूली रूप घायल भी हुये हैं जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है. इस हादसे में लक्खी देवी (55), सोनी (26), देवराज (3), साक्षी कुमारी (2) तथा मधुसूदन (21) की मौत हो गई.  वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी.

    पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बस का आपातकालीन द्वार नहीं खुला और इस वजह से लोग बस से बाहर नहीं निकल सके. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. वर्मा ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम किये गए हैं.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस में आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026

    RRB Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती का फॉर्म भरने में न करें देरी, सेक्शन कंट्रोलर पद पर जल्द आवेदन करें

    August 13, 2026

    Railway Special Train : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी’ प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का ऐलान

    August 13, 2026

    Breaking CG News: राजनांदगांव में ED की छापेमारी, DMF मामले में वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026

    RRB Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती का फॉर्म भरने में न करें देरी, सेक्शन कंट्रोलर पद पर जल्द आवेदन करें

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.