Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    August 26, 2026

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जिला खनिज न्यास मद से शहर को मिली सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास ’’ उमंग ’’ की सौगात
    Chhattisgarh

    जिला खनिज न्यास मद से शहर को मिली सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास ’’ उमंग ’’ की सौगात

    News EditorBy News EditorMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 29 मार्च 2025/ जिला खनिज न्यास मद से कोरबा शहर को आज सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास ’’ उमंग ’’ की सौगात मिली। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागन ने फीता काटकर विद्यालय सह-छात्रावास का लोकार्पण किया, लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करने के साथ ही सम्पूर्ण भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित अन्य पार्षदगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं विद्यालय सह-छात्रावास के स्टाफजन उपस्थित थे।
    जिला खनिज न्यास संस्थान मद से कोरबा के डिंगापुर बस्ती के समीप सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास का निर्माण एवं स्थापना का कार्य कराया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास में पठन-पाठन, प्रशिक्षण, आवास, भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है, उक्त भवन में शिक्षण-प्रशिक्षण कक्ष, सेरेब्रल पॉलिसी-बहुदिव्यांग, मल्टीसेन्सरी विकास कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम, मानसिक मंदता कक्ष, श्रवण वाणी बाधित कक्ष, पूर्ण-अल्प दृष्टि दिव्यांग कक्ष, बालक-बालिका हेतु पृथक-पृथक शयन कक्ष, मनोरंजन संगीत कक्ष, फिजियो एवं व्यायाम कक्ष, किचन, भोजन व स्वल्पाहार हाल, शौचालय स्नानागार, स्टाफ रूम, पंजीयन काउंटर सहित अन्य विविध व्यवस्थाएं वहॉं पर की गई हैं, ताकि दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन व बहुआयामी प्रशिक्षण व गतिविधियों की सहज सुलभ सुविधा उपलब्ध हो सके। आज प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने उक्त सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास का लोकार्पण किया, सम्पूर्ण भवन, कक्षों एवं परिसर का भ्रमण कर वहॉं पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने दिव्यांग बच्चों से भेंट की तथा उनके हालचाल की जानकारी लेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी, मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर विद्यालय सह-छात्रावास में नियुक्त स्टाफजनों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर आदि के साथ जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, चन्द्रलोक सिंह, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, दिनेश वैष्णव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूवा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विनोद गोंड़, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    सेदर (पंखुडी) मॉडल का विमोचन
     नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर एवं चौक-चौराहों के सौदंर्यीकरण की कड़ी में टी.पी.नगर चौक को सेदर (पंखुडी) चौक के रूप में विकसित किया गया है, जिसके मॉडल का विमोचन आज उक्त मौके पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के हाथों किया गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    August 26, 2026

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    August 26, 2026

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.