Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रफ्तार का कहर’ कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, दूसरी लेन में गिरने से मचा हड़कंप

    October 30, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    October 30, 2026

    उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    News EditorBy News EditorOctober 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 30 अक्टूबर 2026/ स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने न केवल उनकी पढ़ाई का जायजा लिया, बल्कि स्वयं शिक्षक बनकर गणित के सवाल हल कराए और अंग्रेजी के पाठ पढ़वाकर उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनसे बातचीत कर पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, भोजन व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्माण, मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर बने शिक्षक, ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल देकर बच्चों की परखी समझ
    अंग्रेजी का पाठ पढ़वाकर कलेक्टर ने बच्चों से कराया हिंदी अनुवाद

    कलेक्टर श्री दुदावत ने प्राथमिक शाला तरदा एवं सराईसिंगार में बच्चों के साथ कक्षा में समय बिताया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर बच्चों से हल करवाए और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी के पाठ पढ़वाए और उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया, जिससे उनकी पढ़ने और समझने की क्षमता का जायजा लिया। सराईसिंगार प्राथमिक शाला की कक्षा पांचवीं में वे बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीयता से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, मन लगाकर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और उनकी जरूरतों के बारे में भी चर्चा की।
    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोनों प्राथमिक शालाओं में दर्ज एवं उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या, गणवेश और पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति, सुबह के नाश्ते तथा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तरदा प्राथमिक शाला की शिक्षिका को बच्चों को अंग्रेजी के पाठ पढ़ाने के साथ उसका हिंदी में अर्थ एवं अनुवाद भी सरल तरीके से समझाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे विषयवस्तु को बेहतर ढंग से समझ सकें।
    कलेक्टर ने तरदा प्राथमिक शाला भवन से लगे पुराने आंगनबाड़ी भवन को शीघ्र डिस्मेंटल कराने, नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, किचन शेड के शेष कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
    सराईसिंगार प्राथमिक शाला में बच्चों ने कलेक्टर से शौचालय, किचन, खेल सामग्री और फर्नीचर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में जरूरी मरम्मत कार्य हेतु प्रस्ताव, नियमित साफ-सफाई, रंगरोगन तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त ट्यूबलाइट एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। ’निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए गए दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।’

    आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता और नियमित गतिविधिया संचालित करने के निर्देश

    कलेक्टर श्री दुदावत ने तरदा व सराईसिंगार शाला परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यकताओं तथा दैनिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से सुबह का नाश्ता एवं गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा केंद्रों में निर्धारित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की देखभाल, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रफ्तार का कहर’ कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, दूसरी लेन में गिरने से मचा हड़कंप

    October 30, 2026

    उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    October 30, 2026

    Uttarakhand Helicopter Crash : 10 साल में 13 हेलिकॉप्टर हादसे और 27 मौतें, उत्तराखंड में फिर हुआ बड़ा विमान हादसा

    October 30, 2026

    कोरबा में सोने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 18-20 कैरेट के गहनों को 22 कैरेट बताकर बेचते थे आरोपी

    October 30, 2026

    CG Breaking News : अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने ली अंतिम सांस, डिप्टी CM विजय शर्मा ने जताया दुख

    October 30, 2026

    CG News : राज्योत्सव में दिखेगा हेलीकॉप्टरों का रोमांच, सारंग टीम ने रायपुर में शुरू की फाइनल रिहर्सल

    October 30, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    रफ्तार का कहर’ कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, दूसरी लेन में गिरने से मचा हड़कंप

    October 30, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    October 30, 2026

    उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    October 30, 2026

    Uttarakhand Helicopter Crash : 10 साल में 13 हेलिकॉप्टर हादसे और 27 मौतें, उत्तराखंड में फिर हुआ बड़ा विमान हादसा

    October 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.