Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *पावर कंपनी में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण*

    August 15, 2026

    जीवंत हो उठा छत्तीसगढ़ के अनगिनत वीर जनजातीय पुरखों का अमर स्वाभिमान

    August 15, 2026

    देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » I.N.D.I.A. की कोऑर्डिनेशन कमेटी में 13 नहीं 14 मेंबर होंगे:माकपा मेंबर का नाम जुड़ेगा; लालू बोले- संकल्प लिया है, मोदी को हटाकर ही दम लेंगे
    Chhattisgarh

    I.N.D.I.A. की कोऑर्डिनेशन कमेटी में 13 नहीं 14 मेंबर होंगे:माकपा मेंबर का नाम जुड़ेगा; लालू बोले- संकल्प लिया है, मोदी को हटाकर ही दम लेंगे

    News EditorBy News EditorSeptember 1, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया। बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी।

    विपक्ष की मीटिंग खत्म होने के बाद साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें तीन संकल्पों की जानकारी दी गई। इनमें देशभर में गठबंधन की रैलियां करने और कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के अलावा कैंपेन की थीम जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया रखना शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू यादव ने कहा- हमने संकल्प लिया है कि मोदी जी को हराकर ही दम लेंगे।

    किसने क्या कहा?

    उद्धव ठाकरे

    • देशभर में हम गठबंधन की रैली करेंगे। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम तय हुई है। कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है।हम सबने तय किया है कि आने वाले चुनाव में तानाशाही-जुमलेबाजों के खिलाफ लड़ेंगे। हमने सुना था- सबका साथ, सबका विकास। चुनाव जीतने के बाद मित्रों को लात और अपना विकास हुआ।
    • हमारी एकता से विरोधियों में घबराहट है। हम मित्र परिवारवाद के खिलाफ लड़ेंगे।
    • डरिए मत, हम भय मुक्त भारत बनाने जा रहे हैं। आखिर सरकार ने अचानक संसद का विशेष सत्र क्यों बुलाया है?

    मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस अध्यक्ष)

    • सभी का उद्देश्य एक ही है कि मोदी महंगाई के लिए क्या करेंगे, बेरोजगारी के लिए क्या करेंगे। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही है। मोदी जी 100 रुपए बढ़ाते हैं और 2 रुपए कम करते हैं। एलपीजी के दाम डबल हो गए है, लेकिन उन्होंने 200 कम किए।
    • लोगों को दिखाने के लिए 200 रुपए कम करना और कहना मैं गरीबों के लिए काम करता हूं। मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। वे बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर चलते हैं।
    • कल ही राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट रखी थी कि कैसो अडाणी की संपत्ति बढ़ी।
    • सीबीआई हो ईडी हो, हर ऑटोनोमस बॉडी का मिसयूज कर रहे हैं, ऐसा कभी नहीं हुआ।
    • इसके खिलाफ लड़ने के लिए इंडिया का जीतना जरूरी है। इंडिया को जिताने के लिए ही हम सब इस मंच पर बैठे हैं
    • हम हर राज्य की राजधानी में जाएंगे मीटिंग करेंगे।
    • मोदी जी झूठ बोलते हैं, लेकिन लोग उसे सच समझते हैं। हमें ये एक्सपोज करना है।

    नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री)

    • एक बार जब उनसे (पीएम नरेंद्र मोदी) मुक्ति मिलेगी, तब आप प्रेस वाले आजाद हो जाएंगे, तब आपका जो मन करे लिखिएगा।
    • आजकल देख रहे हैं कि वो कोई काम नहीं कर रहे हैं लेकिन उनकी बड़ाई छापी जा रही है
    • ये देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, हम इन्हें इतिहास नहीं बदलने देंगे।
    • सबका उत्थान करेंगे किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। सबको आगे बढ़ाना है।
    • वो चुनाव कभी भी करा सकते हैं, ये जान लीजिए। हम लोगों ने भी इसकी चर्चा की है। तैयारी भी शुरू कर दी है।

    अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री)

    • ये जो इंडिया अलाइंस है, ये कोई चंद 26-27 पार्टी का अलाइंस नहीं है। यह देश के एक सौ चालीस करोड़ लोगों का अलाइंस है।
    • जो देश में मोदी सरकार है, वह बेहद भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है।
    • हम पढ़ रहे हैं कि विदेश के अखबारों में छप रहा है। एक आदमी (गौतम अडाणी) विदेश में पैसा ले जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी उसकी मदद कर रहे हैं।
    • पूरी सरकार एक आदमी के लिए काम करने में लगी है। ये लोग (मोदी सरकार) अपने आप को भगवान से बड़ा समझने लगे हैं।
    • इंडिया अलाइंस की ताकत को देखकर अब ये लोग आपस में लड़ाएंगे। रोज खबरें आएंगी कि हमारे यहां ये हो गया, वो हो गया। मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि हमारे यहां बहुत अच्छा चल रहा है। यहां कोई किसी पद के लिए नहीं आया है।
    • सब ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है। किसी ने सीट शेयरिंग, किसी ने मीडिया मैनेज, किसी ने सोशल मीडिया की जिम्मेदारी ली है।

    लालू प्रसाद यादव (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री)

    • मुझे काफी प्रसन्नता हुई कि हम इस देश की विभिन्न पार्टियों के नेता अलग-अलग बैठे थे। हम एक नहीं थे। उसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा और मोदी ने काफी इसका फायदा उठाया।
    • लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग इस मुकाम पर आए हैं कि हम सब एक निष्कर्ष पर पहुंचे हैं एक स्वरूप बना है।
    • हम शुरू से ही यह लड़ाई लड़ते रहे कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। देश में माइनॉरिटी सुरक्षित नहीं है।
    • महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। भिंडी 60 रुपए किलो हो गई, टमाटर कितना महंगा हो गया।
    • आप सबको याद होगा कि ये लोग कितना झूठ बोलकर ये लोग सत्ता में आए थे
    • मेरा भी नाम था उस समय, और देश के नेताओं का नाम प्रचारित किया था कि इन लोगों का पैसा स्विस बैंक में है और हम यह पैसा लाएंगे और देश के हर नागरिक के खाते में 15-15 लाख आएगा। हमने भी झांसे में खाता खुलवा लिया। हम पति-पत्नी, बच्चों को मिलाकर 11 हो जाते हैं अब इसे 15 से गुणा कर लीजिए। एक पैसा नहीं आया। सब इन्हीं लोगों का पैसा था।
    • हमने इतने अपने ऑपरेशन कराए हैं कि कोई भरोसा नहीं है। आप सबका आशीर्वाद है कि हम जीवित हैं और हम आगे भी मेरा हौसला काफी मजबूत है।
    • हम इसरो के वैज्ञानिकों से अपील कर रहे हैं कि देश के वैज्ञानिकों को अपील कर रहे हैं कि इन्हें चंद्रलोक की जगह सूर्य लोक भेज दो।
    • पत्रकार भाइयों को प्रणाम करता हूं, सलाम करता हूं, हम यह लड़ाई एकजुट होकर सभी को आगे करके सीट शेयरिंग होगी।
    • हम लोगों ने संकल्प लिया है कि मोदी जी को हटाकर ही दम लेंगे।

    राहुल गांधी (वायनाड से कांग्रेस सांसद)

    • जो लोग मंच पर हैं, वे देश के 60% लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
    • अगर हम एकजुट होकर लड़ेंगे तो बीजेपी जीत ही नहीं सकेगी। मुझे लगता है कि यह अलायंस बीजेपी को आसानी से हरा देगा। विकास में गरीबों और किसानों को साथ लेकर चलेंगे। बीजेपी गरीबों से धन छीनकर कुछ चुने हुए लोगों को देती है।
    • अब सीट बंटवारे पर बात होगी।
    • एक कारोबारी और पीएम के बीच साठगांठ है। मोदी जी और अडाणी जी के बीच जो रिश्ता है, उसके बारे में कल बोला था। एक अरब डॉलर पैसा देश से बाहर गया और वापस आया। मोदी जी G20 करा रहे हैं, उन्हें कह देना चाहिए कि इसकी इन्क्वायरी कराएगी।
    • सेशन में दो महत्वपूर्ण बातें तय हुईं। पहला कि एक कोऑर्डिनेशन कमेटी होगी ओर दूसरा कि हम सीट शेयरिंग पर रेजोल्यूशन निकाल देंगे।
    • हम एक कमेटी बना रहे हैं जो पॉलिसीज को लेकर बात करेगी और देश के जो किसान और गरीब हैं उसको लेकर जो विजन है वह हम आपको दिखाएंगे।

    14 सदस्यीय कमेटी में 1 CM, एक डिप्टी CM, दो पूर्व मुख्यमंत्री
    विपक्ष की कमेटी में 1 CM, 1 डिप्टी CM, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 5 राज्यसभा और 2 लोकसभा सांसदों को जगह दी गई है। इसके अलावा लेफ्ट से दो नेताओं को कमेटी में शामिल किया गया है। कमेटी में झारखंड के CM हेमंत सोरेन (JMM), बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव (RJD)। जम्मू-कश्मीर से दो पूर्व मुख्यमंत्री- उमर अब्दुल्ला (NC) और महबूबा मुफ्ती (PDP)। पांच राज्यसभा सांसद हैं- केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), संजय राउत (शिवसेना UBT), शरद पवार (NCP), राघव चड्ढा (AAP) और जावेद अली खान (SP)। लोकसभा के दो सांसद- ललन सिंह (JDU), अभिषेक बनर्जी (TMC)। डी राजा (CPI) और एक सदस्य CPI (M) से एक सदस्य को शामिल किया गया है। CPI (M) के सदस्य के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

    लोगो लॉन्च नहीं हुआ
    गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए इसे तीसरी बैठक में लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा।

    यह मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में हुई। मीटिंग में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जैसे-जैसे I.N.D.I.A मजबूत होगा तो उसके सदस्यों पर छापे और गिरफ्तारियां भी बढ़ेंगी। बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। इन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *पावर कंपनी में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण*

    August 15, 2026

    जीवंत हो उठा छत्तीसगढ़ के अनगिनत वीर जनजातीय पुरखों का अमर स्वाभिमान

    August 15, 2026

    देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक

    August 15, 2026

    विशिष्ट सेवा पदक से अतिरिक्त प्रधान सेनानी (होमगार्ड) श्री राजेश पाण्डेय होंगे सम्मानित

    August 15, 2026

    स्वच्छता के प्रति आदिम जाति विभाग का उल्लेखनीय पहल

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    August 15, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    *पावर कंपनी में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण*

    August 15, 2026

    जीवंत हो उठा छत्तीसगढ़ के अनगिनत वीर जनजातीय पुरखों का अमर स्वाभिमान

    August 15, 2026

    देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक

    August 15, 2026

    विशिष्ट सेवा पदक से अतिरिक्त प्रधान सेनानी (होमगार्ड) श्री राजेश पाण्डेय होंगे सम्मानित

    August 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.