Sunday, July 6, 2025

कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अंतर महिलाओं को दिया धोखा। -राजेश सोनी

भाजपा कोसाबाडी मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा, ज्योत्सना चरण दास महंत जी अपने आप को कोरबा की बेटी कह रही हैं। कोरबा की जनता पूछना चाहती हैं पूरे 5 साल कोरबा लोकसभा से सांसद रहने के बाद आपने कोरबा की जनता को क्या दिया, छत्तीसगढ़ में आपकी कांग्रेस सरकार ने यहां की गरीब जनता को प्रधानमंत्री आवास से दूर रखा। हर महिलाओं को ₹500 महीना देने का वादा करने के बाद आपकी छ.ग. कांग्रेस सरकार ने 5 साल गुजर जाने के बाद भी महिलाओं की शुध नहीं ली। आप महिला होकर भी महिला सशक्तिकरण के नाम पर आपने कुछ नहीं किया। केंद्र सरकार में 33% महिला आरक्षण को आपकी कांग्रेस सरकार ने 27 साल से रोक के रखा था क्यों, महिला होकर के भी इस पर एक शब्द तक कहा कभी नहीं। आपके 5 साल के कार्यकाल मे आपने कोरबा की जनता की केवल उपेक्षा ही की है। पूरे 5 साल आप कोरबा की जनता के बीच में कभी नहीं गए।
किंतु आज छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है, जिसका सीधा-सीधा फायदा छत्तीसगढ़ की महिलाओं और आम जनमानस को मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रतिमाह ₹1000 महीना महिलाओं के खाते में जा चुका है। धान का बोनस किसानों के खाते में जा चुका है। धान के अंतर का बाकी भुगतान भी किसानों के खाते में जा चुका है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही पहला काम हुआ 18 लाख आवास छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को मिलेगा। आज देश की जनता केवल भारतीय जनता पार्टी पर ही भरोसा करती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कोई परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि देश को अपना परिवार समझती है, और भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा किया वह वादा मोदी जी ने गारंटी के साथ पूरा किया है। देश और छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करती है, और इस बार के लोकसभा चुनाव में कोरबा लोकसभा की जनता दीदी सरोज पांडे जी को पांच लाख वोटों के भारी अंतर से विजयी बनाने जा रही है।
अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार के इस नारे को साकार करते हुए फिर एक बार केंद्र में भारतीय की जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।

🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -