आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 8 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में मधुमेह जन्य यकृत रोग पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है। जिसमे हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ.विपिन कटारिया द्वारा मधुमेह जन्य यकृत रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी । इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ.विपिन कटारिया, रीजनल मैनेजर रमेश प्रसाद गुप्ता एवं सेल्स ऑफिसर कमल धारीया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास क सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को मधुमेह जन्य यकृतरोग पर आयोजित इस विशेष संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


