Tuesday, February 17, 2026

छठ गीतों की गूंज सदैव अमर रहेगी; शारदा सिन्हा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, योगदान को किया याद

प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। सोमवार, 4 नवंबर की शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी आवाज और छठ महापर्व से जुड़े सुमधुर गीत सदैव लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे।

शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी जताया गहरा दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -