जगदलपुर : नक्सलियों की दरभा डिवीजन अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी ने एक पर्चा जारी किया है। पर्चा के माध्यम से सचिव रोहित ने आरोप लगाया है कि पुलिस पार्टी ने ग्रामीणों पर फायरिंग की है। एक गांव में ग्रामीण की बकरी मारकर खा लिए। आटा और 600 रुपए लूट कर ले गए हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सलियों का प्रोपगेंडा बताया है।
नक्सलियों के केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव रोहित ने पर्चा जारी किया है। इस पर्चा में लिखा है कि, 13 फरवरी को नागाराम, एलमपल्ली, गोगुंडा में भारी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे थे। गोगुंड़ा के इंतापारा में फायरिंग की, सेल दागे।