Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर से जो मिले थे हाथ, आज उन्हीं हाथों से ब्लैक बोर्ड पर चल रही चाक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर से जो मिले थे हाथ, आज उन्हीं हाथों से ब्लैक बोर्ड पर चल रही चाक

    News EditorBy News EditorAugust 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 21 अगस्त 2024/ बात आज से ठीक आठ साल पहले की है। तारीख थी एक जुलाई और दिन था शुक्रवार का। घड़ी में यूं ही कोई सुबह के 11 बजे थे। कोरबा जिले के तत्कालीन कलेक्टर श्री पी दयानंद अचानक कोरबा ब्लॉक के एक गांव आंछीमार पहुंच गए। यहां एक झोपड़ी में आकर चारपाई में बैठते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं से रूबरू हुए। समाज को शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने की अपील करने के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि इस गांव में रहने वाली पहाड़ी कोरवा छतकुवंर गांव में सबसे ज्यादा पढ़ी है और अब वह कॉलेज में आगे पढ़ाई करने जाने वाली है। पी दयानंद पहाड़ी कोरवा छात्रा के घर पहुंचे और उन्होंने बताया कि वे कलेक्टर है और उनसे मिलने आए हैं तो छतकुंवर और उसके परिवार को पहले तो भरोसा नहीं हो रहा था। कुछ देर बाद पहाड़ी कोरवा छात्रा छतकुंवर और उनका परिवार कलेक्टर को अपने घर पाकर खुश हो गए। इसी दौरान छात्रा छतकुंवर ने हाथ बढ़ाते हुए कहा “हैलो सर आप कलेक्टर है“ और उन्होंने कलेक्टर से हाथ मिलाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। छात्रा छतकुंवर ने अपनी सम्पूर्ण परिस्थितियों को बताते हुए नौकरी के संबंध में चर्चा की, तब कलेक्टर पी दयानंद ने उनसे कहा था कि आप अभी अपनी पढ़ाई जारी रखे, अपने समाज में सबसे ज्यादा पढ़ाई करने वाली बनें और अन्य बच्चों का प्रेरणास्रोत बनें, शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा और एक दिन नौकरी अवश्य मिलेगी। कलेक्टर की इस बात को सुनकर छतकुवंर ने तब नौकरी की लालसा त्याग दी और ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। आखिरकार पहाड़ी कोरवा छतकुंवर आज स्कूल में नौकरी कर रही है। वह कभी किताबों को साथ लेकर क्लास रूम में बच्चों को पढ़ा रही है तो कभी ब्लैकबोर्ड में चाक चलाकर अपनी विषम परिस्थितियों का साक्षात उदाहरण बनकर समाज का नाम रौशन कर रही है।
    कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करूमौहा अंतर्गत आश्रित ग्राम आंछीमार की रहने वाली पहाड़ी कोरवा छतकुंवर को हाल ही में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ से सहायक शिक्षक के रूप में नौकरी दी गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने छतकुवंर सहित अन्य पीवीटीजी को उनकी योग्यता के अनुसार जिले के स्कूलों सहित स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यकतानुसार नियुक्ति दी है। इस नियुक्ति की कड़ी में पहाड़ी कोरवा छतकुंवर को भी नौकरी मिली है। करतला ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला नोनबिर्रा में शिक्षिका के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए छतकुंवर अपने बीते दिनों को याद कर भावुक हो जाती है। विषम परिस्थिति में एक गरीब परिवार में पली-बढ़ी वह कहती है कि उन्हें खुशी है कि एक कलेक्टर ने घर आकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और एक कलेक्टर ने उन्हें स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। छतकुवंर का कहना है कि पहाड़ी कोरवा समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है। समाज के कुछ लोग ही पढ़ाई कर पाये हैं, उन्हें नौकरी दिए जाने से जो पिछड़े हुए हैं उन्हें भी प्रेरणा मिल रही है। वे लोग भी पढ़ाई करने स्कूल जा रहे हैं। छतकुंवर चाहती है कि अन्य समाज की तरह उनके समाज के सभी लोग शिक्षा से जुड़ पाएं और एक सामान्य जीवनयापन कर सकें। उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चों को भी पढ़ायेगी और आगे बढ़ायेगी। छतकुंवर ने उन्हें और उनके समाज के बेरोजगारों को नौकरी से जोड़ने आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर विकास से जोड़ने के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया और बताया कि नौकरी मिलने के बाद घर की आर्थिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी कोरवा समाज के अनेक घरों में आज भी जीवनयापन सामान्य नहीं है। गरीबी की वजह से ही वे पीछे हैं। उनका कहना है कि शुक्र है कि उन्होंने शिक्षा से नाता जोड़ लिया, आज इसी का परिणाम है कि जिला प्रशासन ने उन्हें नौकरी देकर बहुत पिछड़े हुए समाज को अन्य समाज के साथ मुख्यधारा में लाने और बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कदम उठाया है।

    आठवी के बाद पति छोड़ चुके थे पढ़ाई, छतकुंवर ने पूरी कराई बारहवी की पढ़ाई –
    जिस पहाड़ी कोरवा परिवार में महिलाएं पढ़ाई के क्षेत्र में पीछे रही हो, कलेक्टर की प्रेरणा से उसी छतकुंवर ने न सिर्फ स्कूल की पढ़ाई पूरी की अपितु ग्रेजुएट, मास्टर डिग्री और कम्प्यूटर में डीसीए की पढ़ाई भी पूरी कर ली। इस बीच उनकी शादी हो गई तो आठवीं पास अपने पति को भी उन्होंने कक्षा 12वीं तक पढ़ाने में पूरा योगदान दिया। छतकुंवर बताती है कि उनके समाज में युवा ज्यादा पढ़ाई नहीं किये थे, इसलिए आठवीं पास सजातीय युवक से विवाह हो गया। इस बीच उन्हें 12वीं तक पढ़ाने में मदद की। अभी उनके पति की नौकरी भी भृत्य के पद पर लग गई है और परिवार खुश है।
    /कमलज्योति/सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.