Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Horrific Road Accident : सड़क पर मौत का मंजर’ तेज रफ्तार ट्रक ने माजदा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

    April 17, 2026

    Vedanta Blast Case: वेदांता प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल समेत कई पर FIR

    April 17, 2026

    CG NEWS : खेलते मासूम पर कुत्ते का कहर! 4 साल के बच्चे पर हमला, शरीर पर 17 गहरे जख्म

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अब तक 13 बार ICC फाइनल खेल चुकी है भारतीय टीम, इतनी बार खिताब जीतकर बनी चैंपियन
    Chhattisgarh

    अब तक 13 बार ICC फाइनल खेल चुकी है भारतीय टीम, इतनी बार खिताब जीतकर बनी चैंपियन

    News EditorBy News EditorMarch 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Indian Cricket Team In ICC Finals: भारत में हमेशा से ही क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है और क्रिकेट को लेकर यहां के लोगों में एक अलग ही जुनून और दीवानगी देखने को मिलती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 9 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने 14वीं बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है और अभी तक कुल 13 आईसीसी फाइनल खेले हैं। आइए जानते हैं, इनमें से कितने खिताब जीते हैं।

    कपिल देव की कप्तानी में जीता था पहला आईसीसी फाइनल

    पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम का आईसीसी टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है। भले ही भारत ने पिछले 12 सालों में एक ही आईसीसी खिताब जीता हो, लेकिन टीम नॉकआउट चरण में पहुंच रही है। भारत ने सबसे पहली बार आईसीसी फाइनल में 1983 में जगह बनाई थी और खिताब भी जीता था। तब भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 1983 का खिताब जीता था।

    गांगुली कप्तानी में भारत बना था चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता 

    इसके बाद भारत ने सौरव गांगुली की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और 2002 के फाइनल में जगह बनाई थी। फिर भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल मुकाबला भी खेला था। गांगुली कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का खिताब जीता था। तब टीम इंडिया संयुक्त विजेता थी। बारिश की वजह से फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया था। इसी कारण से भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था।

    धोनी ने भारत को जिताईं 3 ICC ट्रॉफी 

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, टी20 वर्ल्ड कप 2014, वनडे वर्ल्ड कप 2013 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल खेले थे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने नई ऊचाइंयों को छुआ था और पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया था। वह हमेशा से ही लीग से हटकर सोचने के लिए फेमस रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीते थे।

    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 सहित तीन आईसीसी फाइनल खेले हैं और चौथे आईसीसी फाइनल में पहुंची है। रोहित की कप्तानी में ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भी जीत चुकी है। तब भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी।

    भारत ने अभी तक जीते हैं 6 आईसीसी खिताब

    भारत ने अभी तक जो 13 आईसीसी फाइनल खेले हैं। उनमें से कुल 6 आईसीसी खिताब जीते हैं। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 1983, 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2002, 2013, टी20 वर्ल्ड कप 2007 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Horrific Road Accident : सड़क पर मौत का मंजर’ तेज रफ्तार ट्रक ने माजदा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

    April 17, 2026

    Vedanta Blast Case: वेदांता प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल समेत कई पर FIR

    April 17, 2026

    CG NEWS : खेलते मासूम पर कुत्ते का कहर! 4 साल के बच्चे पर हमला, शरीर पर 17 गहरे जख्म

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026

    थाने में हंगामा: नशे में युवक ने पी अज्ञात द्रव, हालत बिगड़ी—इलाज से किया इनकार

    April 17, 2026

    वनांचल को मिलेगा स्थायी उजाला, बिजली अधिकारियों को कार्य योजना बनाने निर्देश

    April 17, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Horrific Road Accident : सड़क पर मौत का मंजर’ तेज रफ्तार ट्रक ने माजदा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

    April 17, 2026

    Vedanta Blast Case: वेदांता प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल समेत कई पर FIR

    April 17, 2026

    CG NEWS : खेलते मासूम पर कुत्ते का कहर! 4 साल के बच्चे पर हमला, शरीर पर 17 गहरे जख्म

    April 17, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.