⏭️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले व्यक्तियों की चेकिंग हेतु निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आज पांच अलग-अलग टीम के 50 सदस्यों के द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनारी, पुटपुरा,तिलई,धनवा में किराए के मकान में रह रहे पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों को चेक किया गया जिसमें 130 संदीग्ध व्यक्तियों को चेक करके के लिए पुलिस टीम के द्वारा कंट्रोल रूम में लाया गया जहां सभी व्यक्तियो से पृथक पृथक पूछताछ कर उनके दस्तावेजों को चेक किया गया उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा भविष्य में अपराध नियंत्रण एवं पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके फिंगरप्रिंट भी लिए गए।
⏭️ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की जानकारी संबंधित थाना को अवश्य उपलब्ध कराएं तथा पुलिस का सहयोग करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



