दीपका-गेवरा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव ने दीपका के हिर्दय स्थल दीपका चौक पर मिट्टी का ढेर होने से नपाप कार्यालय का घेराव करने की बात कहा था।मिट्टी हटने पर आंदोलन स्थगित किया गया है।
ज्ञात हो कि दीपका के हिर्दय स्थल दीपका चौक पर दुर्गा पूजा की अर्चना किया जा है मुख्य मार्ग होने के कारण लगातार बसों का आवागमन होता है।दुपहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन होता है। यहां से बस मार्ग के लिए जशपुर, बिलासपुर, जांजगीर, अकलतरा, कोरबा, कटघोरा का संगम होता है।सोचने वाली बात यह है कि क्या नगर पालिका किसी दुर्घटना न हो इसलिए नगर पालिका परिषद को गलत तरीके से रखे गए मिट्टी का ध्यानाकर्षण कराया गया था। नगर पालिका परिषद द्वारा मिट्टी क्यों नहीं हटाया जा रहा था यह नगर पालिका ही जाने। भाजपा नेता राजेश यादव ने नगर पालिका इस कार्य से खफा होकर दो दिन के अंदर मिट्टी नही हटता है तो नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव का चेतावनी दिया था। चूंकि मिट्टी हट गया इसलिए आंदोलन को रद्द किया गया है।नगर पालिका परिषद दीपका कार्यालय की घेराव को लेकर नगर पालिका क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ था।आनन फानन में मिट्टी को हटाने का कार्य किया गया।
ज्ञात हो कि हरदी बाजार से दीपका व दीपका से जवाली कटघोरा रोड के लिए भाजपा नेता राजेश यादव ने चक्काजाम किया था।ततपश्चात सड़क का निर्माण किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



