Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG सुशासन तिहार का तीसरा चरण कल से हो रहा शुरू
    Chhattisgarh

    CG सुशासन तिहार का तीसरा चरण कल से हो रहा शुरू

    News EditorBy News EditorMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़ : CM विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में संवाद से समाधान की पहल के रूप में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। तीन चरणों में संपन्न होने वाले सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई को प्रारंभ होगा जो 31 मई तक चलेगा। जिसमें सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस तीसरे चरण में रायगढ़ जिले में कुल 79 समाधान शिविरों का आयोजन होगा। पहले दिन 5 मई को जिले के 12 स्थानों में समाधान शिविर का आयोजन होगा। इसमें ग्रामीण के 05 एवं नगरीय क्षेत्र के 07 स्थानों पर शिविर लगेंगे।

    सुशासन तिहार अंतर्गत 5 मई से 31 मई तक चलने वाले तीसरे चरण में जिले में कुल 79 समाधान शिविर का आयोजन होगा। जिसमें 53 ग्रामीण एवं 26 नगरीय क्षेत्र शामिल हैं। इसमें विभागीय अधिकारी आवेदकों को प्राप्त आवेदनों पर की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी देंगे, इसके अलावा नए आवेदन भी लिए जाएंगे। जिसका यथा संभव मौके पर निराकरण किया जाएगा। समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागों में संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।

    ज्ञात हो कि सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी एवं ऑनलाइन माध्यम से जन सामान्य से उनकी मांगों एवं समस्याओ से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे, इसके पश्चात दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का छटनी एवं स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड कर संबंधित विभाग, जनपद एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन एवं भौतिक रूप से भेज कर उनके गुणवत्तापूर्ण निराकरण दूसरे चरण में किया जा रहा है।

    सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 5 मई को जिले के 05 ग्रामीण एवं 07 नगरीय क्षेत्र में प्रात: 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत पुसौर के रुचिदा, खरसिया के तेलीकोट, लैलूंगा के कुंजारा, धरमजयगढ़ के छाल एवं तमनार के तमनार में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ में राजीव नगर सामुदायिक भवन, घरघोड़ा में गायत्री मंदिर प्रांगण, धरमजयगढ़ में मंगल भवन खेल मैदान के पास, लैलूंगा में सांस्कृतिक भवन, किरोड़ीमल नगर में आजाद चौक सांस्कृतिक भवन, पुसौर के कार्यालय भवन एवं खरसिया के कंकुबाई धर्मशाला में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.