Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की वारदात का खुलासा

    June 10, 2026

    सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

    June 10, 2026

    समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का हुआ समापन
    Chhattisgarh

    कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का हुआ समापन

    News EditorBy News EditorFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 13 फरवरी 2026/ जिले में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक जिले के हाईस्कूल मैदान जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे, जांजगीर में आयोजित किया गया। शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल मैदान में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन किया गया। इस अवसर पर जाज्वल्या 2026 स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंथी नृत्य एवं मल्लखंभ का भी आयोजन किया गया है।
    इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढे़वाल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकेश राठौर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती कांता कश्यप, श्री गुलाब चंदेल, श्री अमर सुल्तानिया, इंजी रवि पाण्डेय, श्री आनंद मिरी , श्रीमती नंदनी रजवाड़े, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, श्री देवेश सिंह, श्री हितेश यादव, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका पार्षद, जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान एवं आमजन उपस्थित रहे।
    जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के अवसर पर समापन समारोह को संबोधित करते कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि एग्रीटेक कृषि मेला 2026 में आकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा कृषि की समृद्ध धरती है, जहां संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह मेला आत्मीयता और नवाचार का केंद्र बना है, जहां कृषि तकनीक, ड्रोन तकनीक और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से भविष्य की नई पहचान तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त जानकारी और नई तकनीकों के उपयोग से किसानों की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी तथा युवाओं को एग्री-उद्यमी बनने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जांजगीर-चांपा के कृषक कृषि एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनेंगे।
    श्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग मुख्यधारा से पीछे न रहे, यह हमारा संकल्प है। कौशल विकास और आर्थिक अवसरों के माध्यम से सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोक कला और संस्कृति हमारी पहचान है। हमें आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए अपनी समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का सफल आयोजन प्रदेश की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धान के समर्थन मूल्य से लेकर नई कृषि नीतियों तक, सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अत्यंत आवश्यक हो गया है। युवाओं को एआई और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से हुनरमंद बनाना समय की मांग है। उन्होंने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की वारदात का खुलासा

    June 10, 2026

    सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

    June 10, 2026

    समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

    June 10, 2026

    ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

    June 10, 2026

    Sushasan Tihar’ बना अखाड़ा’ राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की

    June 10, 2026

    CG NEWS : लॉज की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की वारदात का खुलासा

    June 10, 2026

    सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

    June 10, 2026

    समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

    June 10, 2026

    ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

    June 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.