Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त आ गया’, पहलगाम अटैक के बाद PM मोदी का पहला भाषण; पढ़ें 5 बड़ी बातें
    Chhattisgarh

    ‘आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त आ गया’, पहलगाम अटैक के बाद PM मोदी का पहला भाषण; पढ़ें 5 बड़ी बातें

    News EditorBy News EditorApril 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। आतंकियों ने जिस तरह अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मनाने गए लोगों को निशाना बनाया, गोलियों से भून डाला, उससे पूरे देश में उबाल है। लोग आतंकियों के खिलाफ पहले से भी बड़े और निर्णायक एक्शन की मांग कर रहे हैं। इस बीच पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस किया गया है। आतंकियों की बची-खुची जमीन अब मिट्टी में मिला देंगे।

    बता दें कि पहलगाम हमले के बाद उनका ये पहला सार्वजनिक प्रोग्राम है। पीएम मोदी ने आज बिहार के मधुबनी से पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में जवाब दिया है।

    पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा आइये जानते हैं 5 बड़ी बातें-

    1. पहलगाम में भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस हुआ- ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है।
    2. आतंकियों की बची-खुची जमीन मिट्टी में मिला देंगे- मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।
    3. आतंकियों की पहचान करेंगे, ढूंढकर मारेंगे- इस आतंकी हमले में किसी ने बेटा, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी खोया है, कोई बांग्ला, कोई कन्नड़ा, कोई मराठी, कोई उड़िया, कोई गुजराती, कोई बिहार का लाल था। आतंकियों की पहचान करेंगे और उन्हें ढूंढकर मारेंगे।
    4. कश्मीर से कन्याकुमारी तक दुख एक जैसा- इस हमले पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा दुख, आक्रोश एक जैसा है।
    5. आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त आ गया- पहलगाम में आतंकियों ने मासूमों को बेरहमी से मारा है। पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त अब आ गया है।

    भारत ने पाकिस्तान पर बढ़ाई सख्ती

    पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सख्ती बढ़ा दी है । भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को समन भेजा है और पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वराइच को तलब किया है। साथ ही एयर, नेवल और डिफेंस एडवाइजर को भी नोट सौंपा गया है जिसमें पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया गया है यानि उन्हें एक हफ्ते के भीतर भारत छोड़ना होगा।

    भारत के कठोर कदम से घबराया पाकिस्तान

    वहीं, आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय भारत की आक्रामकता के जवाब में कार्रवाई पर विचार-विमर्श कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति यानि NSC की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। यह पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले को लेकर सबसे बड़ी समिति है। इस समिति में प्रधानमंत्री, प्रमुख कैबिनेट सदस्य, पाकिस्तान सेना प्रमुख और खुफिया चीफ के शामिल होते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.