Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : वर्षों से ब्याज का बोझ झेल रही महिला ने जान दी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप’ कई लोगों पर आरोप

    August 9, 2026

    CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा’ सरकार ने जारी की सूची, रायपुर में CM साय संभालेंगे कमान

    August 9, 2026

    CG News : शिवसेना नेता धनंजय सिंह परिहार का तलवार से केक काटते वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, इस राज्य की 17 ट्रेनें 25 जुलाई तक के लिए हुईं कैंसिल
    Chhattisgarh

    रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, इस राज्य की 17 ट्रेनें 25 जुलाई तक के लिए हुईं कैंसिल

    News EditorBy News EditorJuly 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी में इजाफा होने वाला है। दरअसल, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड में थर्ड रेल लाइन का कामटी रेलवे स्टेशन से कनेक्शन के चलते गाड़ियों को रद्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एसईसीआर की यह सभी 17 ट्रेनें 22 से 25 जुलाई तक रद्द रहेंगी।

    लाइन मरम्मत का भी कार्य होगा

    रेलवे के अधिकारियों मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को कामटी स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान लाइन मरम्मत का भी कार्य होगा। इसकी वजह से 22 से 25 जुलाई तक नॉन इंटरलाकिंग के चलते 17 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। ऐसे में चार दिनों तक प्रमुख ट्रेनों के पहिए थमे रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

    इन ट्रेनों को किया गया रद्द

    1. 22 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08756 इतवारी रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    2. 22 से 25 जुलाई तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    3. 22 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08754 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    4. 22 से 25 जुलाई तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    5. 22 से 24 जुलाई तक कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    6. 22 से 24 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    7. 22 से 24 जुलाई तक बिलासपुर से छूटने वाली12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    8. 23 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
    9. 22 से 25 जुलाई को रायपुर से छूटने वाली 08767 रायपुर-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    10. 22 से 25 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 08768 इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    11. 22 से 25 जुलाई को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    12. 22 से 25 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    13. 22 से 25 जुलाई को बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    14. 22 से 25 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 08714 इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    15. 22 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08716 इतवारी-गोंदिया-बालाघाट पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    16. 22 से 25 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    17. 22 से 24 जुलाई तक बिलासपुर से छूटने वाली 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : वर्षों से ब्याज का बोझ झेल रही महिला ने जान दी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप’ कई लोगों पर आरोप

    August 9, 2026

    CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा’ सरकार ने जारी की सूची, रायपुर में CM साय संभालेंगे कमान

    August 9, 2026

    CG News : शिवसेना नेता धनंजय सिंह परिहार का तलवार से केक काटते वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

    August 9, 2026

    CG Bus Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, मौके पर मची अफरा-तफरी’ 54 यात्री सुरक्षित

    August 9, 2026

    म्यूल अकाउंट गिरोह के विरुद्ध साइबर थाना जांजगीर-चांपा की बड़ी कार्रवाई

    August 9, 2026

    राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

    August 9, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime News : वर्षों से ब्याज का बोझ झेल रही महिला ने जान दी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप’ कई लोगों पर आरोप

    August 9, 2026

    CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा’ सरकार ने जारी की सूची, रायपुर में CM साय संभालेंगे कमान

    August 9, 2026

    CG News : शिवसेना नेता धनंजय सिंह परिहार का तलवार से केक काटते वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

    August 9, 2026

    CG Bus Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, मौके पर मची अफरा-तफरी’ 54 यात्री सुरक्षित

    August 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.