Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बरसात की चिंता हुई दूर, अब मजबूत मकान में रह रहा राधेश्याम का परिवार
    Chhattisgarh

    बरसात की चिंता हुई दूर, अब मजबूत मकान में रह रहा राधेश्याम का परिवार

    News EditorBy News EditorMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 16 मार्च 2026/ जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनिया के निवासी श्री राधेश्याम का जीवन पहले काफी अभावों में गुजर रहा था। उनका परिवार खपरे और टीन की छत से बने एक पुराने कच्चे मकान में रहता था। समय के साथ मकान जर्जर हो गया था और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने लगता था। बारिश होने पर परिवार को घर के अंदर ही जगह-जगह बर्तन रखकर पानी रोकना पड़ता था। ऐसी परिस्थितियों में परिवार को सुरक्षित और आरामदायक आवास की कमी हमेशा महसूस होती थी। सीमित आमदनी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।
    इसी बीच शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके जीवन में एक नई उम्मीद बनकर आई। वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत श्री राधेश्याम (समारुराम) के नाम आवास स्वीकृत किया गया और उन्हें 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलने से उन्होंने अपने सपनों के पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया। धीरे-धीरे निर्माण कार्य पूरा हुआ और आज उनका परिवार एक सुरक्षित, मजबूत और व्यवस्थित पक्के घर में निवास कर रहा है। पक्के मकान के निर्माण से न केवल उनके रहने की व्यवस्था बेहतर हुई है, बल्कि पूरे परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आया है। अब बरसात या तेज हवा के समय घर की चिंता नहीं रहती। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ है।
    इसके साथ ही श्री राधेश्याम के परिवार को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है। उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें एलपीजी कनेक्शन प्राप्त हुआ है, जिससे अब घर में धुएं से मुक्ति मिल गई है और खाना बनाना आसान हो गया है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उनके घर में शौचालय का निर्माण भी किया गया है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य की दिशा में भी बड़ा सुधार हुआ है। श्री राधेश्याम बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है। वे कहते हैं कि पहले हम कच्चे घर में बहुत कठिन परिस्थितियों में रहते थे। बरसात के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्के घर में रहने से हमें सुरक्षा और सुविधा दोनों मिल रही है। सरकार की इस योजना ने हमारे परिवार का सपना पूरा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.