भिलाई| स्मृति नगर चौकी अंतर्गत कृषि विभाग में कार्यरत युवक के घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बजरंग पारा कोहका निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह दुर्ग कृषि विभाग में प्राइवेट नौकरी करता है।शुक्रवार को अपने घर में ताला लगाकर एक कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी रिया सिंह व बच्चों के साथ शहर से बाहर गया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसके पड़ोसी ने उसके घर का ताला टूटने की जानकारी दी। वापस आने पर अंदर देखा कि सामने का दोनों दरवाजा और एक दरवाजा में लगा चेनल गेट खुला था। अलमारी खुली हुई थी। इसमें रखी सोने की एक जोड़ी कान का रिंग, दो मंगलसूत्र, 4 लेडीज सोने की अंगूठी दो जेन्ट्स सोने की अंगूठी, कंगन, मांग का टीका गायब था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




