Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Politics Breaking News : ईडी की रडार पर कई दिग्गज , दस्तावेज खंगालने के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों को किया गया जब्त, जांच का दायरा बढ़ा

    April 30, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षा और सेना का संगम’ बनने जा रहा बड़ा सैनिक स्कूल, केंद्र से मंजूरी की प्रक्रिया शुरू

    April 30, 2026

    Airport Runway Crisis : इंडिगो की फ्लाइट में हुआ हादसा , विमान के पायलट ने आखिरी सेकंड में पलटा फैसला

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘…तो भारत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेगा’, इंटरनेशनल मीडिया के दावे पर राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दी इंडिया की पॉलिसी
    Chhattisgarh

    ‘…तो भारत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेगा’, इंटरनेशनल मीडिया के दावे पर राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दी इंडिया की पॉलिसी

    News EditorBy News EditorApril 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश की शांति में खलल डालने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों को नहीं बख्शेगी और चाहे वे पाकिस्तान में ही क्यों न छिपे हों, उनका हिसाब-किताब करेगी. रक्षा मंत्री ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ’20 आतंकवादियों को मारा है? कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से अगर भारत को परेशान करेगा या परेशान करने की कोशिश करेगा, या यहां पर आतंकवादी हरकतें करेगा, तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. यदि वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा, तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे.’

    राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें भारत द्वारा पाकिस्तान में टारगेटेड किलिंग्स को अंजाम देने का दावा किया गया है. रिपोर्ट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि भारत ने ‘उन लोगों को निशाना बनाने की नीति लागू की है, जिन्हें वह अपने प्रति शत्रुतापूर्ण मानता है और 2019 के पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने इस तरह के (भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले) कम से कम 20 लोगों को ठिकाने लगाया है.’

    राजनाथ सिंह की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत ने द गार्डियन की रिपोर्ट का खंडन किया है. विदेश मंत्रालय ने ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को ‘झूठा, दुर्भावनापूर्ण और भारत विरोधी प्रोपेगेंडा’ करार दिया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कई मौको पर कहा है कि अन्य देशों में लक्षित हत्याएं ‘भारत सरकार की नीति’ का हिस्सा नहीं है. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि नई दिल्ली अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का इरादा रखती है, उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया.

    उन्होंने कहा, ‘भारत ने कभी भी किसी देश के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की है. ये भारत का चरित्र है, लेकिन भारत को बार-बार कोई आंख दिखाएगा, यहां आ कर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा  देने की कोशिश करेगा, तो उसकी खैर नहीं है. अगर कोई भारत या उसकी शांति को खतरा पहुंचाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है. भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है और पाकिस्तान भी यह समझने लगा है.’

    अब दुश्मन को भी पता है, नया भारत घर में घुसकर मारता है: PM मोदी

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राजस्थान के चूरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, ‘इससे पहले जब 26 फरवरी, 2019 को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी. तब चूरू की धरती से मैंने जो शब्द कहे थे, फिर एक बार वीरों की इस धरती से मेरे उन भावों को मैं दौहराता हूं. तब मैंने कहा था… सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा… मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा. आज हमने अपनी सेनाओं को सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी है. अब दुश्मन को भी पता है कि यह नया भारत है, घर में घुसकर मारता है.’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Politics Breaking News : ईडी की रडार पर कई दिग्गज , दस्तावेज खंगालने के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों को किया गया जब्त, जांच का दायरा बढ़ा

    April 30, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षा और सेना का संगम’ बनने जा रहा बड़ा सैनिक स्कूल, केंद्र से मंजूरी की प्रक्रिया शुरू

    April 30, 2026

    Airport Runway Crisis : इंडिगो की फ्लाइट में हुआ हादसा , विमान के पायलट ने आखिरी सेकंड में पलटा फैसला

    April 30, 2026

    CG Crime News : रिश्तों का कत्ल ‘पति बना हैवान, पत्नी की हत्या के बाद शव के साथ की दरिंदगी

    April 30, 2026

    भारत माला परियोजना में घोटाले की गूंज, कई शहरों में ED की कार्रवाई

    April 30, 2026

    Chhattisgarh Property Tax : नगर निगम की बड़ी चेतावनी’ आज ही भरें टैक्स, वरना बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी

    April 30, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Politics Breaking News : ईडी की रडार पर कई दिग्गज , दस्तावेज खंगालने के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों को किया गया जब्त, जांच का दायरा बढ़ा

    April 30, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षा और सेना का संगम’ बनने जा रहा बड़ा सैनिक स्कूल, केंद्र से मंजूरी की प्रक्रिया शुरू

    April 30, 2026

    Airport Runway Crisis : इंडिगो की फ्लाइट में हुआ हादसा , विमान के पायलट ने आखिरी सेकंड में पलटा फैसला

    April 30, 2026

    CG Crime News : रिश्तों का कत्ल ‘पति बना हैवान, पत्नी की हत्या के बाद शव के साथ की दरिंदगी

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.