Monday, October 27, 2025

Korba में आगामी चौबीस घंटे के भीतर तेज बारिश की संभावना, सक्रिय मानसून ने बढ़ाई किसानों की आस

कोरबा : वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग ने सतर्कता से बोआई करने की सलाह किसानों को दी है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए किसानाें ने कृषि कार्य तेजी कर दी है। सप्ताह भर से चल रही धूप व बदली की तुलना में रविवार का दिन मौसम की दृष्टि से सुकुन भरा रहा है।

सुबह से आसमान में बदली छाई थी। दोपहर के पहले हुई वर्षा ने वातावरण को नम कर दिया है। अन्य दिनों की तुलना में दोपहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। देर शाम 32 डिग्री सेल्सिय दर्ज की गई। चौतरफा वर्षा से मिट्टी में नमी आने के साथ उमस का असर भी देर शाम तक बनी रही।

कृषि कार्य में प्रगति आने लगी है। जिन किसानें ने सूखा बोआई कर ली है, उनके लिए थम-थम कर कर हो रही वर्षा वरदान साबित हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा लखनपुर के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी 24 घंटे के भी 70 मिमी वर्षा की संभावना है।

एक जून से अब तक जिले में 1776.10 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है। बीते वर्ष की तुलना में यह 239.12 मिमी अधिक है। तहसीलवा वर्षा का आकलन किया जाए अब तक सर्वाधिक 222.4 मिली मीटर दर्री तहसील में हुई है।

वहीं सबसे कम 60.0 मिली मीटर वर्षा अजगरबहार तहसील में दर्ज किया गया है। अब तक हुई वर्षा को कृषि कार्य के अनुकूल माना जा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों को जल संरक्षण के लिए सतर्क किया है। मानसून की सक्रियता के साथ सहकारी दुकानों में खाद व बीज की मांग बढ़ गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -