Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन

    May 2, 2026

    CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में

    May 2, 2026

    CG NEWS : चलती ट्रेन से गिरा या हादसा’ मड़वारानी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोविशील्ड मामले की हो हाई लेवल जांच, जिम्मेदार लोगों पर चलाए जाए केस, बोले अखिलेश यादव
    Chhattisgarh

    कोविशील्ड मामले की हो हाई लेवल जांच, जिम्मेदार लोगों पर चलाए जाए केस, बोले अखिलेश यादव

    News EditorBy News EditorMay 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: कोविशील्ड वैक्सीन के ‘साइड इफेक्ट्स’ को लेकर उठे विवाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं। अखिलेश ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने लोगों की जान जोखिम में डालकर वैक्सीन मैन्यूफैक्चरर से राजनीतिक चंदा वसूला है और इसकी हाई लेवल ज्यूडिशियल जांच की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी ‘जानलेवा’ दवाओं की परमिशन देना किसी की हत्या की साजिश के बराबर है और इसके जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

    ‘जनता माफ़ नहीं करेगी’

    यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “एक व्यक्ति को 2 वैक्सीन के हिसाब से लगभग 80 करोड़ भारतीयों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गयी है, जिसके बारे में उसका मूल फ़ार्मूला बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट के कारण अपनों को खोया है या जिन्हें वैक्सीन के बुरे परिणाम की आशंका थी, अब उनका शक और डर सही साबित हुआ है।” उन्होंने कहा, “लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने वालों को जनता माफ़ नहीं करेगी। ऐसी जानलेवा दवाइयों को परमिशन देना किसी की हत्या के षड्यंत्र के बराबर है और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों पर आपराधिक मुक़दमा चलना चाहिए।”

    ‘चंदा वसूलकर जनता की जान की बाज़ी लगाई’

    उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा,”सत्ताधारी पार्टी ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से राजनीतिक चंदा वसूलकर जनता की जान की बाज़ी लगाई है। न क़ानून कभी उन्हें माफ़ करेगा, न जनता। इस मामले में हाई लेवल पर न्यायिक जांच हो।” इससे पहले, मंगलवार को सपा के कई नेताओं ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने लोगों को “जबरन” लगाई गई कोविड वैक्सीन के मैन्यूफैक्चरर से “कमीशन” लिया।

    शिवपाल व डिंपल यादव ने भी बोला हमला

    सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने भी मंगलवार को इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “अब यह सामने आ गया है कि उन्होंने टीकों में भी कमीशन लिया है। लोगों को घटिया क्वालिटी वाले टीके और दवाएं दी गईं।” इधर डिंपल यादव ने लोगों को ‘जबरन’ कोविड के टीके लगाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी ने 200-300 करोड़ रुपये का चंदा लिया और उन्हें वैक्सीन बेचने की परमिशन दी, लोगों को जबरन वैक्सीन लगाई गई। दुनिया में कहीं भी वैक्सीन जबरन नहीं लगाई गई। वैक्सीन बनाने में भ्रष्टाचार सामने आया है, जिसके कारण अब लोग मर रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन

    May 2, 2026

    CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में

    May 2, 2026

    CG NEWS : चलती ट्रेन से गिरा या हादसा’ मड़वारानी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

    May 2, 2026

    CG NEWS : हाथी का तांडव’ 4 हाथियों ने 3 घर तोड़े, गांव में दहशत का माहौल

    May 2, 2026

    CG NEWS : घोटाले पर कमिश्नर का कड़ा वार ‘एक-एक जमीन रिकॉर्ड की होगी जांच, दो स्पेशल टीमें मैदान में

    May 2, 2026

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 2, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन

    May 2, 2026

    CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में

    May 2, 2026

    CG NEWS : चलती ट्रेन से गिरा या हादसा’ मड़वारानी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

    May 2, 2026

    CG NEWS : हाथी का तांडव’ 4 हाथियों ने 3 घर तोड़े, गांव में दहशत का माहौल

    May 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.