Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026

    CG NEWS : बिना अनुमति कॉलोनी बसाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, जेल के साथ लगेगा भारी जुर्माना

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुहेला की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, जिला प्रशासन के साथ समाज प्रमुखों की बैठक में बनी सहमति
    Chhattisgarh

    सुहेला की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, जिला प्रशासन के साथ समाज प्रमुखों की बैठक में बनी सहमति

    News EditorBy News EditorJune 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलौदाबाजार : जिले में सुहेला के आसपास मंदिरों एवं गिरौदपुरी जैतखांभ की असमाजिक तत्वों की गई तोड़-फोड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी. इस संबंधय़ में कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार के साथ विभिन्न समाज प्रमुखों की हुई बैठक में सहमति बनी.

    जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक में जिले में हुई घटनाओं को लेकर सिलसिलेवार व्यापक चर्चा की गई. इस दौरान सतनाम समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों सहित सभी समाज के प्रमुखों ने आपसी शांति बनाएं रखने एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की बात कही. घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को सहयोग का वादा किया. इसके साथ ही जिले में भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया.

    कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि सुहेला की घटना को निंदनीय और चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज का ताना-बाना बिगड़ जाता है. जिले के इतिहास में कभी भी इस तरह किसी भी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई गई है. इस तरह की घटना पहली बार हुई है. इसके साथ ही उन्होंने समाज प्रमुखों से आंदोलन से बचते हुए आपसी शांति के लिए सकारात्मक प्रयास करने पर बल दिया.

    बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदानंद कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए बहुत जल्दी अफवाह फैलाने की बात कहते हुए ऐसे संदेशों से बचने के लिए कहा. इसके साथ ही संदिग्ध कंटेंट मिलने पर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल को देने की बात कही. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में गतिविधियों के निगरानी के लिए पुलिस ने अलग से सेल बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बैठक में दिए गए सलाह व महत्वपूर्ण जानकारी के जरिए जांच में तेजी लाई जाएगी.

    बैठक में जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के साथ विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए. इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिप्ती गौते, एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर, सभी एसडीएम, एसडीओपी, प्रगतिशील सतनामी समाज देवेंद्र चतुर्वेदी, मोहन बंजारे, सतनामी समाज ओमप्रकाश खुटे, एसटी-एससी ओबीसी संघर्ष समिति मोहन राय, ब्राह्मण समाज श्याम शुक्ला, यादव समाज संतोष यदु मौजूद थे.

    इनके अलावा सिंधी समाज नरेश गंगशानी, शंकर दुलानी, केवंट निषाद समाज नारद निषाद, वर्मा कुर्मी समाज धर्मेंद्र सरसिहा, आदिवासी समाज डॉक्टर एलएस धुव्र, भूपेंद्र ध्रुववंशी, साहू समाज लेखराम साहू, सतनामी समाज राजमहंत सरजू प्रसाद घृतलहरे, बीएसपी राजकुमार पात्रे, भीम क्रांतिवीर संगठन किशोर नवर्ंगे सहित अन्य सभी समाजों के वरिष्ठ प्रतिनिधि, समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक गण भी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026

    CG NEWS : बिना अनुमति कॉलोनी बसाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, जेल के साथ लगेगा भारी जुर्माना

    August 18, 2026

    CG NEWS : रायपुर में तिरंगे का अपमान’ पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला राष्ट्रीय ध्वज, FIR दर्ज

    August 18, 2026

    102 एंबुलेंस सेवा द्वारा 10 मिनट इंतजार नही करने का आरोप

    August 18, 2026

    CG News: भैंसमा ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, ताला तोड़कर लॉकर तक पहुंचा आरोपी

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026

    CG NEWS : बिना अनुमति कॉलोनी बसाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, जेल के साथ लगेगा भारी जुर्माना

    August 18, 2026

    CG NEWS : रायपुर में तिरंगे का अपमान’ पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला राष्ट्रीय ध्वज, FIR दर्ज

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.