Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    17 August 2026 Horoscope : सावन के तीसरे सोमवार को इस राशि वाले को होगा धन लाभ! जानिए सभी जातकों का हाल

    August 17, 2026

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुनालिया नहर पुल पर नहीं लगेगा जाम, बेहतर आवागमन के साथ मिलेगा आराम
    Chhattisgarh

    सुनालिया नहर पुल पर नहीं लगेगा जाम, बेहतर आवागमन के साथ मिलेगा आराम

    News EditorBy News EditorMarch 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 11 मार्च 2024/ शहर में प्रवेश के साथ ही रेल्वे स्टेशन आने-जाने वाले सुनालिया नहर पुल मुख्य मार्ग में रेल्वे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से नहर पुल पर वाहनों के जाम में फंसने वाले आम लोगों को जल्दी ही राहत के साथ आराम मिलने लगेगा। आम लोगों को फाटक बंद होने से इस मार्ग पर आवागमन में जो परेशानी उठानी पड़ती है, वह आने वाले समय में दूर हो जाएगी। कोरबा के विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की पहल, अनुशंसा और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के प्रयासों से इस सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग पर शीघ्र ही वाई शेप अंडरपास का निर्माण होने वाला है। कलेक्टर द्वारा अंडरपास निर्माण के लिए 30 करोड़ 97 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही तकनीकी स्वीकृति उपरांत अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने वाली है और उन्हें बेहतर आवागमन उपलब्ध होने वाला है।
    औद्योगिक नगरी वाले जिले के रूप में पहचान रखने वाले कोरबा जिले के हृदय स्थल पॉवर हाउस मुख्य मार्ग तथा सुनालिया नहर पुल मार्ग से शहरवासी नियमित आवागमन करते हैं। शहर से रेल्वे स्टेशन की ओर जाने और रेल्वे स्टेशन से शहर की ओर आने के लिए सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग का मार्ग महत्वपूर्ण स्थान है। विगत समय से सुनालिया नहर पुल वाले मुख्यमार्ग पर यातायात का दबाव भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने से नहर पुल पर आये दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जब कोई उत्सव का माहौल हो तथा रेल्वे फाटक बंद हों। रेल्वे फाटक के बंद होने व खुलने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। शहर की इस बड़ी समस्या को संज्ञान में लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के एसपी तथा अन्य अधिकारियों के साथ जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सुनालिया मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का अवलोकन भी किया गया था। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (सेतु) के अधिकारियों को सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। आखिरकार उद्योग मंत्री श्री देवांगन की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास मद से लगभग 30 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से अंडरपास निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    490.50 मीटर लंबी और 8.5 मीटर चौड़ी होगी अंडरपास –
    सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग में बनने वाले अंडरपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी (सेतु) की देखरेख में राइट्स (रेल्वे) द्वारा किया जाएगा। इस अंडरपास की लागत 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार रूपए आएगी। अंडरपास की कुल लंबाई 490.50 मीटर तथा चौड़ाई 8.5 मीटर होगी। अंडरपास में रेल्वे लाइन के नीचे 25 मीटर का बॉक्स होगा। सुनालिया चौक तरफ की लंबाई 188.50 मीटर और रेल्वे स्टेशन की तरफ 138.50 तथा पुरानी बस्ती (कोतवाली) की ओर लंबाई 138.50 मीटर होगी।

    शेड, लाइट तथा पानी निकासी की होगी व्यवस्था –
    अंडरपास का निर्माण आधुनिक तकनीकों के आधार पर किया जाएगा। अंडरपास में आवागमन के दौरान आने-जाने वालों को परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा गया है। बारिश तथा धूप से बचाव के लिए अंडरपास में शेड का निर्माण किया जाएगा। अंडर पास में पर्याप्त रोशनी हेतु लाइट की व्यवस्था होगी। इसी तरह पानी निकासी तथा साफ-सफाई के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

    रेल्वे और डीएमएफ की राशि से होगा अंडरपास का निर्माण –
    सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग पर बनाए जाने वाले अंडरपास की लागत राशि 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार आंकी गई है। इस राशि का वहन रेल्वे और जिला खनिज न्यास मद से आधा-आधा किया जाएगा। अंडरपास बनने के पश्चात् रेल्वे फाटक बंद कर दिए जाएंगे।
    /कमलज्योति/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    17 August 2026 Horoscope : सावन के तीसरे सोमवार को इस राशि वाले को होगा धन लाभ! जानिए सभी जातकों का हाल

    August 17, 2026

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026

    Devendra Nath Mahto’ की सेहत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन भी बढ़ा

    August 16, 2026

    तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित छेड़छाड़, नितिन नवीन मामले में कांग्रेस नेता पर FIR

    August 16, 2026

    CG Crime : शराब को लेकर मां-बेटे में विवाद, बेटे ने सिर पर हमला कर मां की कर दी हत्या

    August 16, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    17 August 2026 Horoscope : सावन के तीसरे सोमवार को इस राशि वाले को होगा धन लाभ! जानिए सभी जातकों का हाल

    August 17, 2026

    Breaking News : खदानों और बिजली ऑफिस को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस के रडार पर, जांच तेज

    August 16, 2026

    CG NEWS : ई-रिक्शा बना मवेशी तस्करी का जरिया, पुलिस ने कार्रवाई कर पशुओं को कराया मुक्त

    August 16, 2026

    Devendra Nath Mahto’ की सेहत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन भी बढ़ा

    August 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.