Saturday, July 5, 2025

मोदी बोले- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल गंभीर मुद्दा:ये घटनाएं कई साल पहले हुईं, तब प्रज्वल की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी

पीएम मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। (तस्वीर साभार- हिंदुस्तान टाइम्स) - Dainik Bhaskarलोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर 2014 के पहले के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- 2014 से पहले हमने पॉलिसी पैरालिसिस का युग देखा है। भ्रष्टाचार और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का दौर देखा है।

मोदी ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल जैसे गंभीर मुद्दे को कांग्रेस ने राजनीतिक खेल बना दिया है। PM मोदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान और मुसलमानों के आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर बात की।

मोदी ने कहा- एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को विपक्ष की साजिश से बचाने के लिए मुझे प्रचंड बहुमत चाहिए। बाबासाहेब अंबेडकर और पंडित नेहरू चाहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण न बांटा जाए, लेकिन जैसे-जैसे देश में कांग्रेस का समर्थन कम होते गया, कांग्रेस इस राह पर चलते चले गई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -