Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ की राजनीति में बिखरा तीसरा मोर्चा, अलग-अलग क्षेत्र में दिखाएगा दम
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में बिखरा तीसरा मोर्चा, अलग-अलग क्षेत्र में दिखाएगा दम

    News EditorBy News EditorAugust 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला होता आया है। राज्य गठन के बाद से हर चुनाव में दोनों दलों के अलावा तीसरा माेर्चा ने हर चुनाव में सात से आठ प्रतिशत वोट प्राप्त किए। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से अलग होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा और सात प्रतिशत वोट पाए। हालांकि उनकी पार्टी का सिर्फ एक विधायक चुना गया। उसके बाद हुए चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने अपनी अलग पार्टी छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच बनाया और करीब तीन प्रतिशत वोट पाए, लेकिन उनकी पार्टी का कोई विधायक नहीं चुना गया। पिछले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और गठबंधन के सात विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

    वहीं इस चुनाव में अब तक तीसरे मोर्चे में बिखराव नजर आ रहा है। जकांछ और बसपा का गठजोड़ नहीं हुआ और बसपा ने एकला चलो की राह पर नौ सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। इस चुनाव में जकांछ, बसपा, आम आदमी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और सर्व आदिवासी समाज की पार्टी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रही है। प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद जकांछ का जनाधार कमजोर हुआ है। जाति प्रमाणपत्र विवाद के बाद जोगी परिवार की परंपरागत सीट मरवाही पर अब जोगी परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं बन सकता। जकांछ के दो विधायक धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा ने भी अलग राह चुन ली है। धर्मजीत ने भाजपा का दामन थाम लिया है, तो प्रमोद शर्मा टिकट के समीकरण को देखते हुए इंतजार कर रहे हैं।

    बसपा का जनाधार बिलासपुर संभाग के साथ एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर है। आम आदमी पार्टी सभी 90 सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि प्रदेश स्तर पर कोई बड़ा चेहरा नहीं होने के कारण आप की उम्मीद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। टिकट वितरण के बाद स्थानीय स्तर पर प्रत्याशी कोई चमत्कार करें, तभी आप की उपस्थिति विधानसभा में हो सकती है। वहीं, कांग्रेस के बागी नेता अरविंद नेताम सर्व आदिवासी समाज की पार्टी के सहारे चुनावी रण में उतरे हैं। नेताम का असर बस्तर में है। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो उनकी पार्टी की स्थिति वोटकटुआ वाली ही रहेगी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हीरा सिंह मरकाम के निधन के बाद कमजोर हुई है, लेकिन कोरबा और सरगुजा के आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी का जनाधा है। लेकिन अब तक उनकी पार्टी का पिछले तीन चुनाव में विधानसभा में प्रतिनिधित्व नहीं हो पाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.