Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘कांग्रेस में नक्सलवाद से लड़ने का दम नहीं था’, राहुल गांधी पर CM Sai’ का हमला

    November 11, 2026

    कोरबा विधानसभा में लगभग पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    November 11, 2026

    बेटे की मौत के दो साल बाद घर में अकेली रह रही थी महिला, रानी रोड में मिला शव

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Manipur में इंटरनेट चालू होते ही ये गैंग हुआ सक्रिय, शेयर कर रहा ऐसे-ऐसे वीडियो; निपटने के लिए पुलिस ने बनाया खास प्लान
    Chhattisgarh

    Manipur में इंटरनेट चालू होते ही ये गैंग हुआ सक्रिय, शेयर कर रहा ऐसे-ऐसे वीडियो; निपटने के लिए पुलिस ने बनाया खास प्लान

    News EditorBy News EditorJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में इंटरनेट चालू होते ही माहौल बिगाड़ने वाला गैंग सक्रिय हो गया है. जो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर रहा है जो मणिपुर के हैं ही नहीं. पुलिस अब ऐसे लोगों पर एक्शन की तैयारी में है. करीब तीन महीने से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. लोगों की हत्याएं की जा रही हैं. घरों को आग के हवाले किया जा रहा है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो मणिपुर में जैसे ही इंटरनेट चालू हुआ. वैसे ही मणिपुर के माहौल के बिगाड़ने की साजिश शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जिनका मणिपुर हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, पुलिस ऐसे एकाउंट्स पर पैनी नजर रख रही है जो इस इस तरह के वीडियो वायरल कर रहे हैं.

    मणिपुर हिंसा से निपटने की तैयारी

    सूत्रों के मुताबिक, वहीं मणिपुर हिंसा मामले में 6000 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें 70 मुकदमें हत्या से जुड़े हैं. 700 लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पैरा मिलिट्री की 123 कंपनियां तैनात की गई हैं. 62 कंपनियों के 6 हजार 200 CRPF के जवान तैनात हैं. 12 हजार अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है. मणिपुर पुलिस के जवान 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं. लेकिन प्रदेश की सरकार के साथ केंद्रीय सुरक्षाबल मणिपुर में शांति बहाली में नाकाम साबित हो रहे हैं.

    गुस्साई भीड़ ने फूंका आरोपी का घर

    गौरतलब है कि मणिपुर में महिलाओं से हैवानियत के मामले पर देश भर में गुस्सा है. इस बीच, मणिपुर के चेकमाई में गुस्साई भीड़ ने उस आरोपी का घर फूंक दिया जिसे इस मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है. और अब घर फूंकने की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि महिलाओं से दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए लोग आरोपी के गांव में इकट्ठा हुए और फिर नारेबाजी करते हुए आरोपी खुयरेम हेरादास के घर पहुंच गए. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने खुयरेम हेरादास के घर पर हमला बोल दिया.

    वायरल वीडियो से की जा रही पहचान

    हाथों में डंडे लेकर पहुंचीं महिलाओं ने पहले तो आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की. उसके बाद नारेबाजी करते हुए उसके घर को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि घर फूंकने के बाद प्रदर्शनकारियों ने ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया. महिलाओं से हैवानियत के मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी खुयरेम हेरादास भी शामिल है. जिसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा क्योंकि वायरल वीडियो से उनकी पहचान कर ली गई है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    ‘कांग्रेस में नक्सलवाद से लड़ने का दम नहीं था’, राहुल गांधी पर CM Sai’ का हमला

    November 11, 2026

    कोरबा विधानसभा में लगभग पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    November 11, 2026

    बेटे की मौत के दो साल बाद घर में अकेली रह रही थी महिला, रानी रोड में मिला शव

    November 11, 2026

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

    November 11, 2026

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    November 11, 2026

    कुसमुंडा के आदर्श नगर में कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

    November 11, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    ‘कांग्रेस में नक्सलवाद से लड़ने का दम नहीं था’, राहुल गांधी पर CM Sai’ का हमला

    November 11, 2026

    कोरबा विधानसभा में लगभग पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    November 11, 2026

    बेटे की मौत के दो साल बाद घर में अकेली रह रही थी महिला, रानी रोड में मिला शव

    November 11, 2026

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

    November 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.