Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, सारंग टीम के हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में शोर नियंत्रण के लिए बनेगा नया कानून, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट, जनता से मांगी आपत्तियां

    September 30, 2026

    शोक समाचार: नवीन पटेल के पूज्य पिता पंचानभाई पटेल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नहीं रहा ‘द कपिल शर्मा शो’ का ये जरूरी सदस्य, टीम हुई भावुक, इस बीमारी ने ली जान
    Chhattisgarh

    नहीं रहा ‘द कपिल शर्मा शो’ का ये जरूरी सदस्य, टीम हुई भावुक, इस बीमारी ने ली जान

    News EditorBy News EditorMay 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपने शो से सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। उनके शो से कई कलाकार सालों से जुड़े हैं। कुछ पर्दे के पीछे तो कुछ पर्दे के आगे काम कर रहे हैं। ऐसे ही शख्स में से एक दास दादा यानी कृष्णा दास भी थे, जो कपिल शर्मा के साथ सालों से जुड़े थे। कपिल शर्मा के साथ सालों काम करने वाले दास दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे। दास दादा कपिल शर्मा के शो में एसोसिएट फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे। कई मौकों पर कपिल शर्मा को इनके साथ हंसी-ठिठोली करते भी देखा गया। अब उनके निधन के बाद कपिल शर्मा की टीम ने एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए दास दादा को श्रद्धांजलि दी है।

    कपिल शर्मा शो के एसोसिएट फोटोग्राफर दास दादा का निधन

    कपिल शर्मा की टीम ने दास दादा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उनके निधन की पुष्टि की और दास दादा के नाम एक इमोशनल नोट भी लिखा है। कपिल शर्मा की टीम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दास दादा स्टेज पर कैमरा टांगे एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके कई छोटे-छोटे शॉट हैं, जिनमें वह शो में पहुंचने वाले मेहमानों के साथ भी नजर आ रहे हैं।

    कपिल शर्मा की टीम ने दी श्रद्धांजलि

    वीडियो पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा की टीम ने कैप्शन में लिखा है, “आज दिल बहुत भारी है। हमने आज अपने प्रिय दास दादा को खो दिया, जिन्होंने अपने कैमरे से द कपिल शर्मा शो की शुरुआत से ही अनगिनत पलों को कैद किया था। वह सिर्फ एक एसोसिएट फोटोग्राफर नहीं थे, बल्कि हमेशा मुस्कुराते रहने वाले, हमेशा दयालु और हमेशा मौजूद रहने वाले परिवार थे। उनकी मौजूदगी सिर्फ उनके कैमरे के जरिए ही नहीं, बल्कि हमारे साथ बिताए हर पल में गर्मजोशी और रोशनी लेकर आती थी। दादा आप बहुत याद आएंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी यादें हमारे दिल के हर फ्रेम में रहेंगी।”

    दिल की बीमारी से जूझ रहे थे दास दादा

    बता दें दास दादा यानी कृष्णा दास ने पिछले साल ही अपनी पत्नी को खोया था। बताया जाता है कि पत्नी के निधन के बाद से दास दादा को दिल की बीमारी हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। दास दादा बीते कुछ समय में इतने बीमार रहने लगे थे कि वह काम भी नहीं कर पा रहे थे और आखिरकार आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    यूजर्स ने दी श्रद्धांजलि

    कपिल शर्मा की टीम द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर रिएक्ट करते हुए द कपिल शर्मा शो के फैंस ने भी दास दादा को श्रद्धांजलि दी है। एक यूजर ने लिखा- ‘बुरा लगा सुन कर। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि उनको अपने चरणों में जगह दे।’ एक अन्य ने लिखा- ‘आप हमेशा से खास थे दास दादा और रहेंगे। आप बहुत याद आएंगे।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, सारंग टीम के हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में शोर नियंत्रण के लिए बनेगा नया कानून, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट, जनता से मांगी आपत्तियां

    September 30, 2026

    शोक समाचार: नवीन पटेल के पूज्य पिता पंचानभाई पटेल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    September 30, 2026

    अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मांगी जांच

    September 30, 2026

    CG Train News : रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी’ 24 नवंबर से 15 जनवरी तक प्रभावित रहेगा ट्रेन परिचालन, यात्रा से पहले चेक करें अपडेट

    September 30, 2026

    CG News : जमीन सीमांकन के लिए तहसील के चक्कर खत्म’ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से लोगों को मिलेगी राहत

    September 30, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, सारंग टीम के हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में शोर नियंत्रण के लिए बनेगा नया कानून, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट, जनता से मांगी आपत्तियां

    September 30, 2026

    शोक समाचार: नवीन पटेल के पूज्य पिता पंचानभाई पटेल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    September 30, 2026

    अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मांगी जांच

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.