Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “आप स्वीकृत काम पूरा करिए, मैं गाँव के विकास के लिए नए काम तुरंत स्वीकृत करूंगा”-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    September 7, 2026

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

    September 7, 2026

    सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त,

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » फरार आरोपियों को पकड़ लेगा ये सॉफ्टवेयर:इसके दायरे में आते ही भेजेगा पुलिस को मैसेज, छत्तीसगढ़ के छात्रों ने तैयार किया सॉफ्टवेयर
    Featured

    फरार आरोपियों को पकड़ लेगा ये सॉफ्टवेयर:इसके दायरे में आते ही भेजेगा पुलिस को मैसेज, छत्तीसगढ़ के छात्रों ने तैयार किया सॉफ्टवेयर

    News EditorBy News EditorJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के छात्रों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी और उन्हें पकड़ लेगी। ये एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके दायरे में आते ही पुलिस के पास एक मैसेज जाएगा, फिर उसी मैसेज की मदद से अपराधी पकड़ा जाएगा।

    असल में इस फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर को तैयार किया है भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले छात्रों ने। इनमें से 2 छात्र विपिन गौतम और वंशराज सिंह चौहान कांकेर के रहने वाले हैं। इन्होंने अपने साथी शुभम भगत, राजा सिंह, प्रथम साहू और पुलिस की मदद से इस सॉफ्टवेयर को तैयार किया है।

    ऐसे काम करेगा सॉफ्टवेयर

    ये सभी बी-टेक सेकेंड सेमेस्टर के छात्र हैं। यह सॉफ्टवेयर पुलिस के लिए फरार आरोपियों को पकड़ने और अपराधियों पर नजर रखने काफी मददगार साबित होगा। सॉफ्टवेयर में अपराधियों की फोटो और डाटा अपलोड करने के बाद सिस्टम को कैमरे से जोड़ना हाेगा। कैमरे के दायरे में अपराधी के आते ही उसकी पहचान हो जाएगी। फरार आरोपी अगर अपना गेटअप बदल कर भी कैमरे के दायरे मे आएगा तो भी तत्काल उसकी पहचान कर मैसेज कंट्रोल रूम को भेज देगा।

    पुलिस को दिखाया डेमो

    छात्रों ने वर्तमान एसपी दिव्यांग पटेल से मिलकर इसकी जानकारी दी और सॉफ्टवेयर का सफल डेमो भी दिया। पुलिस आरक्षकों की फोटो और डाटा सॉफ्टवेयर में लोड कर वाईफाई से चलने वाले निजी कैमरों के सामने उन्हें भेजा गया। आरक्षकों के कैमरे के सामने आते ही मैसेज कंट्रोल रूम में आने लगा। छात्रों ने इस साॅफ्टवेयर की एक प्रति कांकेर पुलिस को भी दी है। जिसे इस्तेमाल कर आरोपियों की पहचान कर सके।

    इस तस्वीर से समझिए कैसे काम करता है सॉफ्टवेयर

    64 बिंदुओं की स्कैनिंग करता है सॉफ्टवेयर

    छात्र विपिन गौतम ने बताया चेहरे में 64 ऐसे बिंदु होते हैं, जो किसी और के चेहरे से मेल नहीं खाते। इसी आधार पर सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। सॉफ्टवेयर में अपलोड आरोपी की फोटो और वीडियो में 64 बिंदुओं की स्कैनिंग कर उसकी पहचान करता है। आरोपी की गतिविधि और चाल ढाल से भी उसकी पहचान हो जाएगी। कम्प्यूटर सिस्टम में अगर हजारों फोटो और डाटा अपलोड हो तो भी उसके बीच यह सॉफ्टवेयर आरोपी की पहचान कर लेगा।

    गुमशुदा की तलाश करने में भी मिलेगी मदद

    छात्रों ने बताया इस सॉफ्टवेयर का एक फायदा गुमशुदा की तलाश में भी मिलेगा। अगर लापता व्यक्ति को किसी इलाके में देखे जाने की सूचना मिलती है। वहां मौजूद सिस्टम में इस सॉफ्टवेयर के मदद से उसकी फोटो अपलोड करने के बाद वहां दोबारा कैमरे के सामने गुजरेगा तो उसकी पहचान हो जाएगी। उसे खोज निकालने में भी मदद मिलेगी।

    वाईफाई से नहीं जुड़े हैं कैमरे

    छात्रों ने पुलिस के लिए कामगार सॉफ्टवेयर तैयार तो कर दिया, लेकिन पुलिस के कैमरे अब भी वाईफाई से नहीं जुड़े हैं। यह पूरा सॉफ्टवेयर ही वाईफाई से काम करता है। कैमरे में संदिग्ध या अपराधी के आते ही उसकी पहचान कर मैसेज कंट्रोल रूम को भेजता है। इसके लिए जल्द ही जिले में पुलिस के कैमरों को वाईफाई से जोड़ने तैयारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    “आप स्वीकृत काम पूरा करिए, मैं गाँव के विकास के लिए नए काम तुरंत स्वीकृत करूंगा”-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    September 7, 2026

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

    September 7, 2026

    सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त,

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

    September 7, 2026

    कोरबा के बाद सरगुजा में भी छात्राओं का प्रदर्शन’ 3 महीने से हॉस्टल की बिजली गुल, सड़क पर उतरीं छात्राएं

    September 7, 2026

    कटघोरा बाईपास में खौफनाक सड़क हादसा’ 407 वाहन जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान

    September 7, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    “आप स्वीकृत काम पूरा करिए, मैं गाँव के विकास के लिए नए काम तुरंत स्वीकृत करूंगा”-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    September 7, 2026

    संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों की जरूरतों पर त्वरित पहल

    September 7, 2026

    सड़कों पर मवेशियों के विचरण व उचित व्यवस्थापन ना करने पर कलेक्टर सख्त,

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.