Working Women Unity (WWU) DSPM TPS की ओर से इस वर्ष भी हमें सहयोग प्राप्त हुआ है। WWU की तरफ से इस वर्ष प्राथमिक शाला कोरई(19), बाघमारा(12), छातासरई(15) और गढ़कटरा(4) को 50 लाल स्वेटर्स, टाई, मोजे और बेल्ट का वितरण किया गया। सभी विद्यालय कोरवा जनजाति बहुल विद्यालय है जहां पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे अति पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से आते हैं। टीम के मेंबर्स ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से रविवार को समय निकालकर सभी विद्यालय में पहुंचे। हमनें भी उनके लिए रविवार को अपने विद्यालय खुले रखें। उन्होंने सभी बच्चों को नाश्ता कराया, जलेबी खिलाई और वजन कर स्वच्छता जागरूकता हेतु साबुन का वितरण किया।
Working Women Unity (WWU) DSPM TPS के संरक्षक अंजना कुजूर, अध्यक्ष मालती जोशी उपाध्यक्ष विभा करनाल सचिव रश्मि उसेंडी कोषाध्यक्ष शकुंतला सिंह, मंजू चौहान और आशा साहू जी ने इस कार्यक्रम में अभी सहभागिता निभाई।
विगत कई वर्षों से WWU की टीम का हमें सहयोग मिलता रहा है और आशा करते हैं आने वाले वर्षों में भी उनका इसी तरह हमें सहयोग मिलता रहेगा। शहर से दूर दराज के अभावग्रस्त बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए WWU की पूरी टीम को मालती जोशी उपाध्यक्ष ने हार्दिक आभार व्यक्त किया ।।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




