Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मुंबई में RBI को बम से उड़ाने की धमकी! कहा-इन जगहों पर 11 बम लगे, एक के बाद एक फटेंगे
    Chhattisgarh

    मुंबई में RBI को बम से उड़ाने की धमकी! कहा-इन जगहों पर 11 बम लगे, एक के बाद एक फटेंगे

    News EditorBy News EditorDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मुंबई में रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल रिजर्ब बैंक को एक धमकी भरा मेल भेजा गया था. इसमें 11 बम विस्फोटों के बारे में बात की गई थी. मंगलवार को यह खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि आरबीआई की केंद्रीय कार्यालय इमारत और दो अन्य बैंकों समेत इन स्थानों पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

    RBI को बम से उड़ाने की धमकी

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की ईमेल आईडी पर मंगलवार सुबह करीब 10.50 मिनट पर ‘खिलाफत डॉट इंडिया’ नामक आईडी से ईमेल भेजा गया, जिसमें आरबीआई की नई केंद्रीय कार्यालय इमारत, चर्चगेट में एचडीएफसी हाउस और बांद्रा-कुर्ला कॉप्लेक्स में आईसीआईसीआई बैंक टावर में बम धमाके की धमकी दी गई.

    वित्त मंत्री सीतारमण के इस्तीफे की मांग

    प्राथमिकी के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने विस्फोट करने की धमकी देते हुए मांग की कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और “बैंकिंग घोटाले” के खुलासे को लेकर एक विस्तृत बयान जारी करें. इसमें ईमेल के हवाले से कहा गया है, “मुंबई में विभिन्न स्थानों पर 11 बम लगाए गए हैं और फोर्ट में आरबीआई की नयी केंद्रीय कार्यालय इमारत, चर्चगेट में एचडीएफसी हाउस और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आईसीआईसीआई बैंक टावर में दोपहर 1:30 मिनट पर विस्फोट होंगे. सभी 11 बम में एक के बाद एक विस्फोट होगा.”

    तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन सभी जगहों की तलाशी ली, जिनका जिक्र ईमेल में था. लेकिन इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया. उन्होंने बताया कि आरबीआई के हेड गार्ड की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505-1 बी (आपदा या उसकी गंभीरता के बारे में गलत चेतावनी प्रसारित करना जिससे कि अफरातफरी की स्थिति पैदा हो), 505-2 (शरारतपूर्ण बयान देना) और 506-2 (आपराधिक धमकी) समेत विभिन्न धाराओं के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

    मुंबई में 11 जगहों पर बम लगे होने की खबर से मचा हड़कंप

    RBI को बम की धमकी वाले ईमेल में आरबीआई कार्यालयों, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम की धमकी के बारे में लिखा गया था. मेल में कहा गया था कि मुंबई में 11 जगहों पर बम लगाया गया है और धमाका दोपहर 1.30 बजे होगा. पुलिस ने सभी स्थानों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला. एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026

    Big Revelation In Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन’ अभनपुर में छापे के दौरान हंगामा, अधिकारियों को धक्का; सोना-चांदी की बरामदगी

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.