Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Thursday Ka Rashifal: सरकारी नौकरी मिलने से खुशी होगी, जमीन-वाहन खरीदने का योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
    Featured

    Thursday Ka Rashifal: सरकारी नौकरी मिलने से खुशी होगी, जमीन-वाहन खरीदने का योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

    News EditorBy News EditorJanuary 25, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। आज पौष महीने की पौषी पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। आज मित्रों और परिवारजनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का उचित ध्यान रखें। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन ध्यान रखिए, सफलता हासिल करने के लिए आज आपको बहुत मेहनत की जरूरत है। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज का दिन बहुत ही सावधानी से काम करने का है। अपने व्यवसायिक योजनाओं को किसी के भी सामने जाहिर ना करें। आज किसी फैसले में अपने परिवारजनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिसपर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छे से पेश आएंगे। आज किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। कुछ समय अपने हॉबी के कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक सुकून बना रहेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि-  

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। प्रभावशाली इंसानों की मदद आपकी तरक्की में मददगार रहेगी। मेहनत के मुताबिक आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। आज वहम और शक जैसी नकारात्मक बातों को अपने जीवन में स्थान न दें। आज जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आज कोई धार्मिक पुस्तक पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। परिवार सहित किसी मंदिर भी जाएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह के गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। आज कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। आज आपकी सलाह काफी हद तक दोस्तों की समस्याओं को सुलझाने में कारगर साबित होगी। परंतु आज अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। विभिन्न गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि-  

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए माता जी से राय लेना उचित रहेगा। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर मीठी नोकझोंक होगी। इससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर विचार-विमर्श होंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आपका काम कुछ समय के लिये रुक सकता है। आज ज्यादा सोचने-विचारने में समय ना लगाएं और तुरंत योजनाओं को शुरू करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज पब्लिक संपर्कों को और अधिक बेहतर बनाएंगे। इससे व्यवसायिक स्त्रोत बनेंगे। किसी राजनैतिक इंसान की मदद से आपके काम हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। आज दिन को बहुत ही सकारात्मक तरीके से व्यतीत करे। आपने कई रुके हुए काम को फिर से शुरू करेंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ न करें। आज भावनाओं में बहकर कोई प्रॉमिस ना करें। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर काम करने की कोशिश करें। आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देंगे, क्योंकि आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अत्यधिक मेहनत की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि-  

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय भरपूर मेहनत करने का है। आपको अपने प्रयासों के निश्चित ही उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। छात्र आज अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही हर तरफ से खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 3

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ हासिल करने वाले हैं। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार व संबंधियों के साथ व्यतीत करना आपको ऊर्जावान बनाएगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर कुछ समय व्यतीत करें।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.