Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज है भगवान जगन्नाथ की ‘स्नान पूर्णिमा’, आखिर रथ यात्रा से 15 दिन पहले क्यों रहते हैं भगवान बीमार, बहुत रोचक है इतिहास, जानिए यहां
    Featured

    आज है भगवान जगन्नाथ की ‘स्नान पूर्णिमा’, आखिर रथ यात्रा से 15 दिन पहले क्यों रहते हैं भगवान बीमार, बहुत रोचक है इतिहास, जानिए यहां

    News EditorBy News EditorJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Jagannath rath yatra 2025 : ओडिशा के पुरी धाम की जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. यह पवित्र यात्रा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है. इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बहन के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं. जिसमें हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने और भगवान का दर्शन करने के लिए शामिल होते हैं. इस यात्रा की तैयारी कुछ खास तिथियों पर की जाती है, जैसे- रथ बनाने के लिए लकड़ी की कटाई वसंत पंचमी के दिन से शुरू होती है और मकर संक्रांति पर रथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. वहीं, रथ यात्रा से ठीक 15 दिन पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ‘स्नान यात्रा’ निकाली जाती है, जिसे स्नान पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

    आपको बता दें कि स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान 15 दिन के लिए एकांतवास में चले जाते हैं. इस दौरान जगन्नाथ जी केवल भक्तों से सेवा करवाते हैं.

    स्नान पूर्णिमा क्या है

    स्नान यात्रा के दौरान भगवान अपने भाई बल भद्र और बहन सुभद्रा के साथ मंदिर परिसर के बाहर आते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं. इसके बाद उन्हें 108 सोने के घड़ों से स्नान कराया जाता है. जिसमें सारे तीर्थों से आए जल मिश्रित होते हैं. इसके अलावा स्नान जल में अलग-अलग तरीके के द्रव्य मिलें होते हैं, जैसे- चंदन, गुलाब, घी, दही आदि. इसके बाद भगवान का साज श्रृंगार किया जाता है. आपको बता दें कि स्नान यात्रा में देवी सुभद्रा को स्नान अलग से कराया जाता है.

    स्नान यात्रा के बाद भगवान 15 दिन के लिए बीमार पड़ जाते हैं. जिसे ‘अनासर काल’ कहा जाता है.

    ये तो हो गई बात स्नान पूर्णिमा क्या है और कैसी की जाती है, लेकिन आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा की आखिर इतने पवित्र स्नान के बाद भगवान बीमार क्यों पड़ जाते हैं?

    क्यों पड़ते हैं भगवान जगन्नाथ बीमार

    इससे जुड़ी मान्यता बहुत रोचक है. दरअसल, पुरी में माधव दास नाम का एक भक्त थे, जो भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना में लीन रहते थे और उनके चढ़ावे के प्रसाद से अपना जीवन यापन किया करते थे. एक बार माधव दास बहुत बीमार पड़ गए बावजूद इसके उन्होंने भगवान की सेवा और भक्ति नहीं छोड़ी. लोगों ने माधव दास को वैध के पास जाने के लिए भी कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया यह कहते हुए कि जब मेरे साथ भगवान हैं, तो मुझे किसी की क्या जरूरत. ऐसे चलता रहा और एक दिन माधव गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और अचेत पड़ गए. तब स्वयं भगवान जगन्नाथ उनके पास आए और उनकी सेवा करने लगे. माधव दास के ठीक होने पर, जब उन्होंने भगवान को अपनी सेवा करते देखा, तो वह भावुक हो गए और पूछा कि आप मेरी सेवा क्यों कर रहे हैं? जिसके जवाब में जगन्नाथ जी ने कहा मैं अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ता, लेकिन सबको अपने कर्मों का फल यहीं भोगना पड़ता है. लेकिन बाकी की बची 15 दिन की तुम्हारी बीमारी मैं अपने ऊपर ले लेता हूं. यह घटना जिस दिन हुई उस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा थी. यही कारण हर साल 15 दिन के लिए पूर्णिमा के दिन भगवान बीमार पड़ जाते हैं. इस परंपरा को अनासर भी कहते हैं. वहीं, जब 15 दिन बाद ठीक हो जाते हैं तो ‘नैनासर उत्सव’ मनाया जाता है यानी रथयात्रा निकालती है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक पकड़ाया, शराबी चालक गिरफ्तार”

    August 11, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा के पसान में ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, डॉक्टर की नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर चक्का जाम

    August 11, 2026

    CG Crime News : दशहरा मैदान रोड पर चोरी की सनसनीखेज वारदात, गल्ले की रकम लेकर फरार हुए चोर

    August 11, 2026

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.