Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 14 March 2024: जागने वाली है सोई हुई किस्मत! इन राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 14 March 2024: जागने वाली है सोई हुई किस्मत! इन राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर

    News EditorBy News EditorMarch 14, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरूवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 59 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी भी आज आपको मिल सकती है। आज आपकी सामाजिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। साथ ही कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है।

    वृष राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे| आपके काम से अधिकारी वर्ग भी खुश होंगे। आज आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। पक्षियों को बाजरा खिलाएं, आपके उपर आने वाली सभी बधायें दूर होंगी।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। आज किसी भी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके सारे जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे हैं। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    सिंह राशि-

    आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान आज निकल सकता है, जिससे आपके मन प्रसन्न रहेगा। उधार दिया

    हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि-

    आपका दिन फेवरेबल रहेगा। करियर को बढ़ाने के लिये आज आपको नये अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते है। साथ ही रिश्तों में पॉजिटिविटि भी आयेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। दोस्तो से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ रहेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए सारे काम आज पूरे होंगे। घर का माहौल भी आज खुशनुमा रहेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज जो भी काम आप शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी कामकाज से जुड़ी भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके सोचे हुए सारे काम आज पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

    • शुभ रंग- मजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि-

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भी समय बिता सकते है, इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लानिंग भी आज बन सकता हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। करोबार बढ़ाने के लिए आज आपके मन में नए-नए विचार भी आ सकते हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी।अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के भाव भी आज आपके मन में आ सकते है। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, करियर में और आगे बढ़ेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। वहीं किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। घर में रोज सुबह शाम घी का दिपक जलाए, लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.