Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज का राशिफल 20 जनवरी 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए आज बना है लाभ योग का संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल विस्तार सहित
    Featured

    आज का राशिफल 20 जनवरी 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए आज बना है लाभ योग का संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल विस्तार सहित

    News EditorBy News EditorJanuary 20, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    20 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की योजना बनेगी, और नजदीकी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। अपने गुस्से व इगो पर काबू रखेंगे और शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से आपके स्वभाव से सुधार आएगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अच्छी खबर मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

    • शुभ रंग- आसमानी
    • शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का नया काम बढ़ाना चाहते हैं, तो आप किसी विशेष सलाहकार से सलाह लेकर ही नया काम शुरू करेंगे तो जल्द ही आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 1

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस के कार्यों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अनुभवी लोगों के सानिध्य का अवसर मिलेगा और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों और गतिविधियों से खुद को दूर रखें। बेहतर होगा कि ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज नई-नई जानकारियां हासिल करना और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास न करें। आज भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारियों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सजग रहेंगे। आपके माता-पिता, आपके करियर को लेकर, विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में रुके कार्य आज सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र अथवा रिश्तेदारों के सहयोग से आपका हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां और समाचार मिल सकते हैं। आज बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम रहेंगे। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले तो बेहतर होगा। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। इसलिए उनकी बातों और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आज आपके अंदर बड़ा फैसला लेने की हिम्मत आएगी। खर्चों को सीमित रखें नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। आज किसी कमेटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। कारोबार बढ़ाने की योजना सफल होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 8

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को आज किसी प्रकार की उलझन लेने से बचना चाहिए। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान सम्बन्धी परेशानी हल हो सकती है। अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका व्यापार अच्छी उन्नति करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.