Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज का राशिफल 24 जून 2024: मकर राशि वाले अपनी कीमती चीजों को संभाले, जानिए अपना आज का राशिफल
    Featured

    आज का राशिफल 24 जून 2024: मकर राशि वाले अपनी कीमती चीजों को संभाले, जानिए अपना आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 24, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 51 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट कार्य में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपको जमीन जायदाद से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 8

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान- पान पर कंट्रोल रखें। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी से भी बेवजह अपने विचार व्यक्त न करें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि-

    आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। आज लोगों से बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस के किसी खास काम से आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी जगह पर घूमने जाएंगे। आज आप घर के रुके कार्यों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ अंक- 7

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आज आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। बेटे को सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा।

    1. शुभ रंग- पिच
    2. शुभ अंक- 6

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। ज्वेलरी की डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे बदलाव के योग हैं।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 8

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। व्यवहार में धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिल सकता है। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा।। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 1

    तुला राशि-

    आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों से आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज समाज में आपका उचित मान-सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी उलझने से बचना चाहिए। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 5

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी काम में उनका सहयोग भी मिलेगा। आज आपकी कोई निजी समस्या सुलझ सकती है। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 6

    धनु राशि-

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सॉल्युशन मिल जाएगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते हैं। आज आपको किसी नए ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिलेगा, आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में तालमेल बनाकर चलेंगे।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 4

    मकर राशि-

    आज का दिन अच्छा बना रहेगा। अपने करियर को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा करेंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। आज ऑफिस के कामों में उलझनें

    आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि-

    आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं, इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। आज आप अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। आज संतान पक्ष से आपको सहायता मिलेगी। आज की गई मेहनत का भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ किसी रिश्तेदार के यहा जा सकते है। आज परिवार वालों को शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 8

    मीन राशि-

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज मनपसंद कामों में दिलचस्पी लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आज आपका योगदान बना रहेगा। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 4

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026

    Train Cancelled News : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की सूची

    July 4, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मॉक ड्रिल व 49 स्थानों पर नाकेबंदी

    July 4, 2026

    CG News : सोलर पैनल फिटिंग के दौरान करंट का झटका, दो टेक्निशियन की मौके पर मौत

    July 4, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026

    Train Cancelled News : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की सूची

    July 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.