Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज का राशिफ़ल: 25 जुलाई 2024; आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, जानें सभी 12 राशियों का हाल
    Featured

    आज का राशिफ़ल: 25 जुलाई 2024; आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, जानें सभी 12 राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorJuly 25, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज 4 बजकर 17 मिनट से देर रात 1 बजकर 59 तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 17 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको सकारात्मक माहौल में काम करने का मौका मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा आज समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि-

    आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं, आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों से हर संभव सहायता मिलती रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर का अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। संतान को लेकर उलझने दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनायेंगे। परिवार वालों के साथ विचार विमर्श करेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही उलझनों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

    सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उनसे बाहर निकल जायेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आज आपके प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे। जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे। आज आपको किसी तरह के कोर्ट कचहरी में मामले में पड़ने से बचना चाहिए।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि-

    आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि-

    आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आज आप सपरिवार किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने मामले को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, भविष्य के लिए सेविंग्स पर धयान देंगे।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026

    * शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.