Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सिक लीव डाली और मोबाइल कर दिया बंद… 300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द
    Chhattisgarh

    सिक लीव डाली और मोबाइल कर दिया बंद… 300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द

    News EditorBy News EditorMay 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एयर इंडिया एक्सप्रेस की 82 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं. मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक की 78 उड़ानों को रद्द किया गया है. लगभग 300 सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने आखिरी वक्त पर बीमार होने की सूचना देने के बाद अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया है.

    सूत्रों के मुताबिक- एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन वर्तमान में क्रू तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, जो टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में नौकरी की नई शर्तों का विरोध कर रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे केबिन क्रू के कई सदस्य कल रात से आखिरी वक्त पर बीमार हो गए हैं और इस वजह से कई फ्लाइट्स को या तो कैंसिल कर दिया गया है या फिर लेट हैं, जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए चालक दल के साथ बातचीत कर रहे हैं, इसके परिणामस्वरूप हमारे यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए हमारी टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं.”

    प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम इस परेशानी के लिए अपने मेहमानों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि यह स्थिति हमारी सेवा के स्टैंडर्ड को नहीं दर्शाता है, जिसे हम प्रदान करने का प्रयास करते हैं”. एयरलाइन ने कहा, “फ्लाइट कैंसिल किए जाने से प्रभावित मेहमानों को पूरा रिफंड या किसी अन्य तारीख के लिए दूसरी फ्लाइट की पेशकश की जाएगी.”

    कई यात्रियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी उड़ानें अचानक रद्द होने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि उन्हें उड़ानों के रद्द होने के बारे में “कोई जानकारी नहीं” थी. एक्स पर कुछ “बहुत निराश” यात्रियों ने कहा कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचे थे जब उन्हें सूचित किया गया कि उनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में कहा, “किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है. हम आपको सूचित करते हैं ऑपरेशनल कारणों के चलते उड़ाने रद्द की गई हैं.”

    पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संघ ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन का प्रबंधन सही से काम नहीं कर रहा है और कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता की कमी है. एक पंजीकृत यूनियन, एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (AIXEU) ने भी आरोप लगाया था कि मामलों के कुप्रबंधन ने कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.