Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : देशी मशरूम खाने से फैली फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

    July 6, 2026

    * जिले भर के पशु चिकित्सकों एवं गौवंश संरक्षकों के साथ SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने किया समन्वय कार्यशाला संपन्न

    July 6, 2026

    मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप समाधान योजना की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मूसलाधार बारिश का कहर: लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित
    Featured

    मूसलाधार बारिश का कहर: लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित

    News EditorBy News EditorJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Mumbai Pune Landslide मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार देर रात मुंबई-पुणे रेल मार्ग के कर्जत और लोनावला के बीच दक्षिण-पूर्वी घाट खंड में हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण रेलवे की तीनों लाइनें बाधित हो गईं। ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने से कई ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा, जबकि कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया।

    जानकारी के अनुसार, कर्जत के पास ठाकुरवाड़ी रेलवे स्टेशन और मंकी हिल लूप केबिन के बीच अप मेन लाइन पर देर रात भूस्खलन हुआ। इसके बाद तड़के करीब 3:05 बजे खंडाला और मंकी हिल स्टेशन के बीच मिडिल लाइन पर भी एक और लैंडस्लाइड होने से स्थिति और गंभीर हो गई। लगातार बारिश के कारण पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे रेल परिचालन सुरक्षित बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की इंजीनियरिंग और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं और ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पटरियों को जल्द से जल्द साफ कर रेल सेवाएं सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति की समीक्षा करते हुए सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भारी भूस्खलन और ट्रैक पर चट्टानें गिरने की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करते हुए जल्द से जल्द रेल सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

    स्थिति को देखते हुए सोमवार के लिए कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें इंद्रायणी एक्सप्रेस, डेक्कन एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन, प्रगति एक्सप्रेस, सिंहगढ़ एक्सप्रेस, सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुणे-सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और सीएसएमटी-धुले एक्सप्रेस शामिल हैं।

    इसके अलावा अहमदाबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस, इंदौर-दौंड एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, बीदर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, हजूर साहिब नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस, चारलापल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस, एलटीटी-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और चेन्नई एग्मोर-सीएसएमटी मेल समेत नौ लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। मौसम विभाग ने भी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ समय तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते रेल सेवाओं पर असर जारी रह सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : देशी मशरूम खाने से फैली फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

    July 6, 2026

    * जिले भर के पशु चिकित्सकों एवं गौवंश संरक्षकों के साथ SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने किया समन्वय कार्यशाला संपन्न

    July 6, 2026

    मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप समाधान योजना की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

    July 6, 2026

    बीज गुणवत्ता जांच में धान बीज मानक स्तर का पाया गया

    July 6, 2026

    बीज गुणवत्ता जांच में धान बीज मानक स्तर का पाया गया

    July 6, 2026

    * NH मार्ग में लापरवाही पूर्वक वाहन खड़े करने वाले 15 चालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    July 6, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : देशी मशरूम खाने से फैली फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

    July 6, 2026

    * जिले भर के पशु चिकित्सकों एवं गौवंश संरक्षकों के साथ SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने किया समन्वय कार्यशाला संपन्न

    July 6, 2026

    मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप समाधान योजना की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

    July 6, 2026

    बीज गुणवत्ता जांच में धान बीज मानक स्तर का पाया गया

    July 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.