Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में खत्म हुआ सस्पेंस, आज लौटेंगे किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में आएंगे नजर

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा सेतु पोर्टल की नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Chhattisgarh

    सेवा सेतु पोर्टल की नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    News EditorBy News EditorSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 23 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल में विभिन्न विभागों की जोड़ी गई नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन एवं आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के उपयोगकर्ता अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सेवा सेतु पोर्टल में जोड़ी गई नई सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, उनका परीक्षण एवं सत्यापन करने तथा नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, ईडीएम श्री सुनील कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    प्रशिक्षण में कृषि विभाग की कृषि उर्वरक लाइसेंस, बीज लाइसेंस, कीटनाशक लाइसेंस, बीज लाइसेंस नवीनीकरण, नई किस्म के बीजों को शामिल करने तथा कृषि उपकरण पंप एवं किसान समृद्धि योजना से संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गई। ग्रामोद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा ग्रामोद्योग इकाइयों के पंजीयन एवं नवीनीकरण संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया बताई गई। इसी प्रकार रेशम विभाग की टसर रेशम विकास एवं विस्तार कार्यक्रम, नैसर्गिक टसर, कोसा उत्पादन विकास योजना, मलबरी रेशम विकास एवं विस्तार कार्यक्रम तथा सेरीकल्चर एड अंडर मलबरी प्लांटेशन से संबंधित सेवाओं के ऑनलाइन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
    लोक निर्माण विभाग की एमओआरटीएच दिशानिर्देशों के अंतर्गत राज्य राजमार्ग, अनुसूचित सड़क से प्रवेश-निकास हेतु अनापत्ति, अनुमति, दूरी प्रमाण पत्र जारी करना तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भवन रेखा निर्धारण संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया समझाई गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नलकूप खनन की अनुमति, हैंडपंप सुधार की सूचना तथा पेयजल स्रोतों के परीक्षण से संबंधित सेवाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग की स्थानांतरण प्रमाण पत्र आवेदन फार्म संबंधी सेवा तथा राजस्व विभाग की अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के बच्चों के लिए केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र, सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल/मृत्यु होने के प्रकरण में आर्थिक सहायता तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाओं के ऑनलाइन निराकरण की प्रक्रिया बताई गई।
    खाद्य विभाग की छत्तीसगढ़ केरोसिन व्यापारी अनुज्ञापन आदेश, 1979 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञप्ति एवं नवीनीकरण, छत्तीसगढ़ नाप्था (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञप्ति एवं नवीनीकरण तथा छत्तीसगढ़ विलायक, रेफिनेट एवं स्लॉप (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) नियम 2000 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञप्ति एवं नवीनीकरण संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नाप-तौल उपकरणों के मूल मुद्रांकन एवं सत्यापन की प्रक्रिया से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया। खनिज विभाग की गौण खनिज साधारण रेत के रॉयल्टी पेड अभिवहन पार-पत्र एवं परिवहन हेतु अभिवहन पार-पत्र जारी करने तथा तौल मशीन के खनिज ऑनलाइन पोर्टल से इंटीग्रेशन संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई।
    खेल विभाग की मेधावी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि हेतु आवेदन, संघ/संस्थाओं को विभागीय मान्यता प्रदान करने हेतु आवेदन (फॉर्म-ए) तथा संघ/संस्थाओं को आर्थिक सहायता हेतु आवेदन (परिशिष्ट-ब) की ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई गई। पशुधन विभाग की पशु रोग उद्भेदों की सूचना प्राप्ति पर कार्यवाही संबंधी सेवा तथा मछली पालन विभाग की त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के तालाब पट्टे के प्रकरण प्रस्तुत करने, बीमित मछुआरों की मृत्यु/स्थायी अपंगता होने पर दुर्घटना बीमा राशि का प्रकरण तैयार करने तथा हितग्राहियों के मछली पालन हेतु ऋण प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने संबंधी सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत विभाग की नल कनेक्शन हेतु आवेदन ग्राम पंचायत के लिए तथा कॉलोनाइजर के पंजीयन हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वहीं संस्कृति विभाग की फिल्म शूटिंग हेतु आवेदन, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सब्सिडी हेतु आवेदन तथा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना सहित अन्य सेवाओं को ऑनलाइन प्रोसेस करने की प्रक्रिया से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में खत्म हुआ सस्पेंस, आज लौटेंगे किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में आएंगे नजर

    September 23, 2026

    गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

    September 23, 2026

    कोरबा में हत्या की दो वारदातों से दहशत, लाकड़हा गांव में महिला का पत्थर से कुचला मिला सिर

    September 23, 2026

    कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में खत्म हुआ सस्पेंस, आज लौटेंगे किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में आएंगे नजर

    September 23, 2026

    गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.