श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन में दिनांक 5 जून २०२६ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर CEWS ऑफिस के पास २० महिलाओं द्वारा वृक्ष रोपण एवं पौधा वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन तथा उनकी सहयोगी सदस्याओं — श्रीमती रश्मि टंडन, शीला श्रीवास , श्रीमती बबीता , एवं श्रीमती इतिश्री बड़ई — के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🌿🙏


