Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध खनन और परिवहन पर चला शिकंजा, तस्करों में मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में UCC पर मंथन शुरू, 5 सदस्यीय समिति करेगी व्यापक विचार-विमर्श, आमजन से मांगे सुझाव

    August 4, 2026

    Dabur Products : ‘100% शुद्ध’ दावे वाले Dabur प्रोडक्ट्स पर FSSAI का शिकंजा, बाजार से हटेंगे कई उत्पाद

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका! पैसे देकर चुप कराने के मामले में जज सुनाएंगे सजा
    Featured

    शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका! पैसे देकर चुप कराने के मामले में जज सुनाएंगे सजा

    News EditorBy News EditorJanuary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर शपथ ग्रहण से पहले एक बड़ा खतरा मंडराने लगा है। एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने के मामले में ट्रंप को 10 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि ‘हश मनी’ केस में यह फैसला उनके शपथ ग्रहण की तारीख से महज 10 दिन पहले आने वाला है। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। बता दें कि शुक्रवार को जज जुआन मर्चन ने कहा है कि वे इस मामले में सजा सुनाएंगे, हालांकि उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि ट्रंप को जेल नहीं होगी।

    ट्रंप की दलीलों को जज ने किया खारिज

    ट्रंप की सजा पर बात करते हुए जस्टिस जुआन मर्चन ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि वह ट्रंप को ‘कंडीशनल डिस्चार्ज’ देंगे, यानी अगर ट्रंप फिर से गिरफ्तार नहीं होते हैं तो केस रद्द हो जाएगा। बता दें कि फिर भी यह ट्रंप के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि उनके वकील सजा को रद्द करने की कोशिश कर रहे थे। उनको वकीलों की दलील थी कि राष्ट्रपति की कार्यभार ग्रहण की वजह से ट्रंप को सजा से छूट मिलनी चाहिए। जज मर्चन ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि ‘सजा सुनाना जरूरी है’ और इसे 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ही पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि केवल इस मामले को खत्म करके ही न्याय हो सकता है।

    क्या है पैसे दकर चुप कराने का मामला?

    बता दें कि ट्रंप को मई महीने में 34 आरोपों में दोषी ठहराया गया था। ये आरोप 2016 में उनके चुनाव अभियान के आखिरी दिनों में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को एक गोपनीय भुगतान करने से जुड़े थे। इस भुगतान का मकसद डेनियल्स के उस आरोप को दबाना था कि उन्होंने ट्रंप के साथ संबंध बनाए थे। ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। ट्रंप का कहना है कि अपनी शादी को बचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था और इसका चुनावों से कोई लेना-देना नहीं था। ट्रंप का कहना था कि ऐसा केवल परिवार की इज्जत को बचाने के लिए किया गया था।

    सजा मिली तो ट्रंप बनाएंगे नया रिकॉर्ड

    सियासत की दुनिया में सुपरस्टार की हैसियत रखने वाले ट्रंप को अगर हश मनी केस में सजा हो जाती है तो वह अमेरिकी इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना देंगे। अगर ट्रंप को सजा मिलती है तो वह अमेरिका के पहले सजायाफ्ता राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप के वकील पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सजा न हो लेकिन जस्टिस मर्चन की बातों से तय है कि शपथ ग्रहण से पहले रिपब्लिकन नेता को यह झटका झेलना पड़ेगा। हालांकि 10 जनवरी को सजा सुनाए जाने के बाद भी ट्रंप के पास अपील करने के विकल्प हैं, और यह देखने वाली बात होगी कि वह क्या कदम उठाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध खनन और परिवहन पर चला शिकंजा, तस्करों में मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में UCC पर मंथन शुरू, 5 सदस्यीय समिति करेगी व्यापक विचार-विमर्श, आमजन से मांगे सुझाव

    August 4, 2026

    Dabur Products : ‘100% शुद्ध’ दावे वाले Dabur प्रोडक्ट्स पर FSSAI का शिकंजा, बाजार से हटेंगे कई उत्पाद

    August 4, 2026

    निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

    August 4, 2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें: कलेक्टर दुदावत

    August 4, 2026

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक

    August 4, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध खनन और परिवहन पर चला शिकंजा, तस्करों में मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में UCC पर मंथन शुरू, 5 सदस्यीय समिति करेगी व्यापक विचार-विमर्श, आमजन से मांगे सुझाव

    August 4, 2026

    Dabur Products : ‘100% शुद्ध’ दावे वाले Dabur प्रोडक्ट्स पर FSSAI का शिकंजा, बाजार से हटेंगे कई उत्पाद

    August 4, 2026

    निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

    August 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.