Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पुतिन को ट्रंप का अल्टीमेटम! यूक्रेन से शांति समझौता करने के लिए दिए 50 दिन, नहीं तो…
    International

    पुतिन को ट्रंप का अल्टीमेटम! यूक्रेन से शांति समझौता करने के लिए दिए 50 दिन, नहीं तो…

    News EditorBy News EditorJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (अमेरिकी समयानुसार) को रूस से कहा कि वह 50 दिनों के भीतर शांति समझौता करते हुए यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त करे या फिर उसे बड़े पैमाने पर नए आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने नाटो के माध्यम से यूक्रेन के लिए नए हथियारों की आपूर्ति की योजना बना ली है.

    ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से “बहुत, बहुत नाखुश” हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूसी नेता द्वारा यूक्रेन पर अपने तीन साल से चल रहे आक्रमण को रोकने से इनकार करने के बाद आखिरकार उनका धैर्य टूट गया है. ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रुटे के साथ ओवल ऑफिस की बैठक के दौरान कहा, “अगर 50 दिनों में कोई समझौता नहीं होता है तो हम बहुत गंभीर टैरिफ लगाने जा रहे हैं, टैरिफ लगभग 100 प्रतिशत होगा.”

    रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने कहा कि ये “सेकेंडरी टैरिफ” होंगे जो रूस अन्य पार्टनर देशों को टारगेट करेंगे. ट्रंप इसके जरिए पहले से ही व्यापक पश्चिमी प्रतिबंधों को झेल रहे मास्को की क्षमता को पंगु बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

    नाटो के जरिए अमेरिकी हथियार पहुंचेंगे यूक्रेन

    ट्रंप और रुटे ने एक समझौते भी दुनिया के सामने रखा जिसके तहत नाटो सैन्य गठबंधन अमेरिका से अरबों डॉलर के हथियार खरीदेगा और फिर उन्हें यूक्रेन भेजा जाएगा. इन हथियारों में पैट्रियट एंटी-मिसाइल बैटरी भी शामिल है, जो अमेरिका का सबसे एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम है.

    रूटे ने कहा, “यह वास्तव में बहुत बड़ा है.” रूटे ने संभवतः ट्रंप की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से इस डील को गले लगाया. ट्रंप शिकायत करते रहे हैं कि अमेरिका यूक्रेन की सहायता के लिए यूरोपीय और नाटो सहयोगियों से अधिक भुगतान कर रहा है.

    नाटो प्रमुख ने कहा कि जर्मनी, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करने वाले खरीदारों में से हैं. रुटे ने कहा, “अगर मैं आज व्लादिमीर पुतिन होता और आपको बोलते हुए सुनता… तो मैं इस बात पर पुनर्विचार करता कि मुझे यूक्रेन के बारे में बातचीत को अधिक गंभीरता से लेना चाहिए.”

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की कि उन्होंने ट्रंप से बात की है और हथियार डील के लिए “आभारी” हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा फैसला, Hormuz’ स्ट्रेट में भारतीय सीफेयरर्स की नई तैनाती अगले आदेश तक स्थगित

    July 16, 2026

    Donald Trump On Russian Oil: भारत को बड़ी राहत! 500% टैरिफ प्रस्ताव घटाकर 100% किया, रूसी तेल खरीद पर बदले अमेरिका के तेवर

    July 15, 2026

    होर्मुज में बड़ा हमला: यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल अटैक, भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत

    July 14, 2026

    Bangkok Pub Fire : बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

    July 13, 2026

    Hormuz Strait Attack : होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक लापता

    July 12, 2026

    Donald Trump’ की सुरक्षा बढ़ी’ ईरान के कथित ‘नए प्लान’ को लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क

    July 10, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.