मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को लगातार अवैध गांजा /शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदर्शन पर दिनांक 07.03.26 को निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार के द्वारा टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी 01. अमर सिंह गुप्ता पिता स्व. राधेश्याम गुप्ता उम्र 32 साल निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) 02. मनी राम उर्फ बंटी धु्रव पिता बैशाखू उम्र 20 साल निवासी नवापारा सिरगिट्टी जिला बिलासुपर (छ.ग.) के द्वारा मारूती डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 ए क्यु 2241 के साथ बिक्री हेतु परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिनके कब्जे एक नीला काला रंग बैग मे 08 नग एक-एक किलोग्राम एवं 02 नग आध आधा किलोग्राम खाखी रंग के सेलोटेप से लपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल जुमला पैकेट सहित 9.225 किलोग्राम कीमती 455000 रूप्ये एवं मारूती डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 ए क्यु 2241 कीमती 225000 रूप्यें जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर नारकोटिक्स एक्ट का सबूत पाये जाने से आरोपीयो को गिरफतार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि,. मथुरा प्रसाद मन्नेवार ,सउनि यशवन्त राठौर, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर ,आर. श्याम हरवंश , आर. शैलेन्द्र राठौर, आर. प्रमोद सोनंत , आर. सतीश यादव का विशेष योगदान रहा।.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


