Thursday, January 29, 2026

KORBA : हाटी व धरमजयगढ़ से कुदमुरा पहुंचा हाथियों का दो दल

कोरबा : जिले की सीमा पर स्थित हाटी व धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र से हाथियों का दो दल कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी व कुदमुरा सर्किल पहुंच गया है जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क होने के साथ हाथियों की निगरानी में जुट गया है। ग्रामीणों को मुनादी कराकर सावधान भी किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 8 हाथियों का दल आधी रात को हाटी क्षेत्र से कुदमुरा सर्किल में प्रवेश किया और यहां के जंगल कक्ष क्रमांक 1139-1140 में विचरण करने के बाद सुबह होने से पहले इकट्ठा हुए और विश्राम करने लगे जबकि 5 हाथी धरमजयगढ़ क्षेत्र से पहुंचे हैं और रेंज के ही गीतकुंआरी गांव के जंगल के कक्ष क्रमांक 1106 में विचरण करने लगे हैं। एक साथ हाथियों के दो दलों के अलग-अलग स्थानों पर आने से वन विभाग की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि हाथियों ने तत्काल कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी उत्पात की संभावना बनी हुई है। इधर पसरखेत रेंज में भी हाथी समस्या बनी हुई है। यहां के जंगल में 13 की संख्या में हाथी घूम रहे हैं। बताया जाता है कि हाथियों का यह दल रात में रेंज के धौंराभाठा गांव में पहुंचकर भारी उत्पात मचाया।

इस दौरान हाथियों ने खेतों में पहुंचकर बड़ी मात्रा में धान की फसल को रौंद दिया है। हाथियों के इस उत्पात से गांव के 5 किसान प्रभावित हुए हैं। जिनकी मेहनतों पर पानी फिर गया है। किसानों को काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। हाथियों के उत्पात से पीडि़त किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गए हैं। उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई, पसान व जटगा रेंज में भी 46 हाथियों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। कोरबी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सक्रिय 11 हाथी बीती रात यहां उत्पात मचाने के बाद पसान रेंज के सेमरहा सर्किल पहुंच गया है। जिनकी निगरानी वन विभाग द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -