कोरबा जिले में अपराधियों ने फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जहां कटघोरा बायपास मार्ग पर दो नकाबपोश बदमाशों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लगभग 81 हजार रुपये की लूट की।
जानकारी के अनुसार पीड़ित दयाशंकर भारिया अपने केंद्र को बंद कर घर लौट रहा था। तब बदमाशों ने उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी और उसके पास रखे बैग को छीनकर भाग गए। बैग में 60 हजार रुपये नकद, दो बायोमैट्रिक डिवाइस और एक लैपटॉप था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना चार दिन के अंदर जिले में लूट की दूसरी वारदात है, जिससे सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा मौका मुआयना करने के साथ ही तकनीकी आधार पर विवेचना जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


